अली खामेनेई की मौत के 9 दिन बाद ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है. अली खामेनेई के दूसरे बेटे सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का तीसरा सर्वोच्च नेता चुना गया है. और इसके तुरंत बाद इजरायल ने ऐलान कर दिया कि वो अली खामेनेई के हर उत्तराधिकारी का खात्मा करेगा. इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने खुलकर मोजतबा खामेनेई का समर्थन किया और इशारा कर दिया कि अब मोजतबा खामेनेई को कुछ हुआ तो चीन और रूस चुप नहीं बैठेंगे.