अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जहां उनके आगमन के साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अहम बातचीत शुरू होने जा रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार, वो सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वार्ता का मुख्य दौर शुरू होगा. शरीफ ने इस बैठक को ‘मेक-ऑर-ब्रेक’ बताते हुए इसे स्थायी युद्धविराम का आखिरी अवसर करार दिया है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने आगे की बातचीत को लेकर सस्पेंस बनाए रखते हुए कहा कि पिछली सरकारें दशकों से केवल बातचीत करती रहीं, लेकिन अब कल की बैठक ही तय करेगी कि आगे क्या होगा. ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अंतिम दौर होगा या वार्ता आगे बढ़ेगी, जिससे इस हाई-प्रोफाइल बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.