देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड ने सबको सन्न कर दिया है. आग में जलकर 12 विदेशियों समेत इक्कीस लोगों की जान चली गई. अब सवाल है कि आखिर 21 लोगों की मौत का कसूरवार कौन है? क्या सिर्फ होटल मालिक की गिरफ्तारी काफी है? क्या उन विभागों और अधिकारियों पर एक्शन नहीं होना चाहिए, जिनकी वजह से लवकेश बजाज नियमों की धज्जियां उड़ाकर होटल चलाता रहा.