ईरान ने बीते 24 घंटों के भीतर दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. इस दौरान बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं और एक अमेरिकी पायलट भी लापता बताया जा रहा है. लगातार विमान गिरने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम युद्ध में हैं. इन हमलों का ईरान से बातचीत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.