नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारों पर इस बार गैस संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है. भंडारा आयोजकों ने प्रशासन से पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को भोजन वितरण में कोई बाधा न आए. आयोजकों का कहना है कि सिलेंडर की कमी के कारण तैयारियों में दिक्कत आ रही है और समय पर भोजन बनाना मुश्किल हो सकता है.