scorecardresearch
 
Advertisement

'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के नारे पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडियो वायरल

'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के नारे पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडियो वायरल

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने ही संसदीय क्षेत्र के नागरिकों पर भड़कते और उन्हें चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सिंधिया गुना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में गुलाबगंज के पास स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया. क्षेत्र में लंबे समय से सड़क न बनने के कारण लोग बेहद नाराज थे. वहां मौजूद मतदाताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाए.

Advertisement
Advertisement