scorecardresearch
 

ट्विशा की मौत का सच क्या? दोबारा हो रहा पोस्टमार्टम, अंत्येष्टि पर ये बोले परिजन

ट्विशा मौत मामले में दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच टीम को अंदर ले जाया गया और मीडिया को डॉक्टरों से बातचीत करने से रोक दिया गया. टीम में एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं.

Advertisement
X
कड़ी सुरक्षा में किया जा रहा है दोबारा पोस्टमार्टम. (Photo: ITG)
कड़ी सुरक्षा में किया जा रहा है दोबारा पोस्टमार्टम. (Photo: ITG)

भोपाल में चर्चित ट्विशा मौत मामले में जांच तेज हो गई है. रविवार को दिल्ली एम्स से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम भोपाल एम्स पहुंची, जहां ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू हुआ. इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया जा रहा है. दिल्ली एम्स की टीम को पुलिस सुरक्षा घेरे में भोपाल एम्स की मोर्चुरी तक लाया गया. इस दौरान पुलिस ने मीडिया को डॉक्टरों से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

टीम में महिला डॉक्टर भी शामिल
जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स से आई टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं. टीम के मोर्चुरी पहुंचने के बाद सबसे पहले ट्विशा के शव की स्थिति का निरीक्षण किया गया. डॉक्टरों द्वारा शरीर पर मौजूद हर पहलू का बारीकी से अध्ययन किया गया, ताकि मौत के कारणों को लेकर किसी भी तरह की शंका न रहे. इसके बाद मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई.

मामले की संवेदनशीलता और देशभर में बढ़ती चर्चा को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है. जांच एजेंसियां चाहती हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो, ताकि रिपोर्ट पर किसी तरह का सवाल न उठे. यही वजह है कि स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की निगरानी में यह पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Advertisement

भोपाल एम्स परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. मोर्चुरी के आसपास आम लोगों और मीडिया की आवाजाही सीमित कर दी गई है. प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा सकती है, ताकि जांच में हर पहलू को रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखा जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजरें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई हैं. ट्विशा मौत मामला इस वक्त सुर्खियों में हैं. लोग इस केस में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी को जांच की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है. 

अब सभी की नजर दोबारा होने वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे इस मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

ट्विशा के पिता ने CM मोहन यादव, आजतक का जताया आभार
भोपाल के चर्चित ट्विशा मौत मामले में पीड़िता के पिता नवनिर्मित शर्मा ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने मामले को लगातार उठाने और न्याय की लड़ाई में साथ देने के लिए आजतक का धन्यवाद किया. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी सीबीआई जांच को लेकर आभार जताया.

Advertisement

नवनिर्मित शर्मा ने बताया कि उनकी पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल पैनल से बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने भरोसा दिया है कि पोस्टमार्टम पूरी तरह नए सिरे से और निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा. पुरानी रिपोर्टिंग या पहले की रिपोर्ट से उन्हें कोई मतलब नहीं है. उनका कहना है कि जांच की शुरुआत बिल्कुल शुरुआत से की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा या दिल्ली में, इस पर परिवार बाद में मिलकर फैसला करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement