scorecardresearch
 

शादी के जोड़े में गर्भवती पत्नी, कोट-पैंट में पति... फंदे से लटके मिले दंपति, तीन साल पहले की थी Love Marriage

सागर जिले में एक प्रेमी दंपती ने शादी के कपड़े पहनकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों में पत्नी डेढ़ महीने की गर्भवती थी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
X
पति-पत्नी ने किया सुसाइड (Photo: Himanshu Purohit/ITG)
पति-पत्नी ने किया सुसाइड (Photo: Himanshu Purohit/ITG)

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी दंपती ने शादी के कपड़े पहनकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक खुशहाल दिखने वाले परिवार ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

यह घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के मुठिया टोला की है. बुधवार देर रात पति-पत्नी के शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों ने अपनी शादी के कपड़े पहन रखे थे. काजल दुल्हन की तरह साड़ी में थी जबकि राजेंद्र दूल्हे के सूट में नजर आया.

कमरे में लटके मिले पति-पत्नी

परिजनों के अनुसार, दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका जीवन सामान्य और खुशहाल चल रहा था. घटना वाली रात भी सब कुछ सामान्य था. दोनों ने परिवार के साथ खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में चले गए. लेकिन देर रात तक जब दोनों बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई.

Advertisement

जब राजेंद्र के पिता ने कमरे का दरवाजा खोला, तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. दोनों फांसी के फंदे पर झूल रहे थे. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. डॉक्टरों के मुताबिक, काजल करीब डेढ़ महीने की गर्भवती थी. यह जानकारी सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है. अब इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है.

थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हर पहलू से जांच की जाएगी. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में इस दंपती ने यह कदम उठाया.  ड्यूटी डॉक्टर प्रशांत हजारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे.

Advertisement

वहीं एडिशनल एसपी सागर लोकेश सिन्हा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेजा गया है.डॉक्टर प्रशांत हजारी ने बताया कि 

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चलेगा. इस घटना पर एडिशनल एसपी ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जांच जारी है और हर पहलू से मामले को देखा जा रहा है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement