scorecardresearch
 

हथौड़े से खोद डाली सड़क... BJP विधायक ने अपनी ही सरकार के PWD की खोली पोल

BJP MLA Pannalal Shakya Guna:  गुना विधानसभा सीट से विधायक शाक्य ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की बनाई सड़क की पोल खोलने के लिए किसी लैब रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद हथौड़ा उठाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी.

Advertisement
X
सरकार के निर्माण कार्य पर चला BJP विधायक का हथौड़ा.(Photo:ITG)
सरकार के निर्माण कार्य पर चला BJP विधायक का हथौड़ा.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के गुना से BJP  विधायक पन्नालाल शाक्य ने सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा मोर्चा खोल दिया है. करोड़ों की लागत से बन रही PWD विभाग की सड़क का जब विधायक ने औचक निरीक्षण किया, तो वे उसकी क्वालिटी देखकर इतने नाराज हुए कि उन्होंने खुद हथौड़ा उठाकर सड़क को खोदना शुरू कर दिया.

PWD विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को जब निरीक्षण की खबर मिली तो वे दौड़े दौड़े विधायक के पास पहुंचे. लेकिन तब तक विधायक पन्नालाल शाक्य नहीं रुके. 

विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए तो PWD विभाग बैकफुट पर नजर आया. करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सड़क की टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

जिला प्रशासन द्वारा नजरअंदाज करने से भी विधायक नाराज हैं, इसलिए उन्होंने अपनी ही सरकार की निर्माण एजेंसी की पोल खोल कर रख दी है. पन्नालाल शाक्य ने सरकार के निर्माण पर हथौड़ा चला दिया.

बीजेपी विधायक से जब सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल खड़े करते हुए बताया कि उनकी विधानसभा में गलत काम नहीं होने देंगे.

सड़क की क्वालिटी को लेकर PWD विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है. जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को जमीन पर उतरकर देखना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement