scorecardresearch
 

Instagram पर हिंदू बनकर BSc की छात्रा से दोस्ती, होटल में दुष्कर्म, शादी के लिए बोला पहले धर्म बदलो

ग्वालियर में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने होटल और लिव-इन में रखकर शोषण किया और बाद में गर्भपात व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म. (Photo: Representational)
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें बीएससी की एक छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की यह घटना है, जहां बीएससी की छात्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आई थी. शुरुआत में युवक ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की और धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया.

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले फरवरी 2025 में छात्रा की पहचान शादाब अली नाम के युवक से हुई थी, जिसने खुद को अलग पहचान बताकर बातचीत शुरू की थी. बातचीत बढ़ने पर छात्रा को लगा कि युवक हिंदू है, लेकिन बाद में पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से है. इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क जारी रहा.

शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म

आरोप है कि युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर 4 मार्च 2025 को ग्वालियर बुलाया. उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाया गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता को लगभग एक सप्ताह तक उसी होटल में रखा गया और शारीरिक शोषण किया गया.

Advertisement

इसके बाद छात्रा भोपाल लौट गई, लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी ने उससे संपर्क किया और पैसे की मांग की. आरोप है कि छात्रा ने अपने सोने के झुमके बेचकर उसे पैसे दिए. इसके बाद आरोपी भोपाल पहुंच गया और वहीं रहकर संबंध बनाए.

पीड़िता के अनुसार, दोनों लगभग तीन महीने तक भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई. जब उसने यह बात आरोपी को बताई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात का दबाव बनाने लगा.

गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव

आरोप यह भी है कि आरोपी ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कहा कि शादी के बाद उसे उसका धर्म अपनाना होगा. इसके बाद वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा और मारपीट भी करने लगा.

स्थिति बिगड़ने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता ने भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामला जीरो पर दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी, क्योंकि घटना ग्वालियर क्षेत्र की थी. इसके बाद गिरवाई पुलिस स्टेशन मेंआरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले को लेकर रोबिन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पीड़िता मानसिक तनाव में है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement