scorecardresearch
 

रशियन लड़की संग युवक ने बनाई अपशब्दों वाली Reel, वीडियो डिलीट कर युवक ने मांगी माफी, पुलिस ने लिया एक्शन

ग्वालियर किले पर एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने रशियन लड़की के साथ अपशब्दों वाली रील बनाई, जो वायरल हो गई. लोगों की नाराजगी के बाद पुलिस ने आरोपी राधे गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. उसने वीडियो डिलीट कर माफी मांगी. पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है.

Advertisement
X
युवक ने महिला के साथ अपशब्दों वाली रील बनाई (Photo:  Hemant Sharma/ITG)
युवक ने महिला के साथ अपशब्दों वाली रील बनाई (Photo: Hemant Sharma/ITG)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को रशियन लड़की के साथ अपशब्दों वाली रील बनाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया. यह पूरा घटनाक्रम ग्वालियर किले का बताया जा रहा है, जहां एक विदेशी लड़की घूमने के लिए आई थी और उसी दौरान यह विवाद खड़ा हो गया.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर किले पर घूमने आई एक रशियन लड़की के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर ने बातचीत की और उसके साथ एक रील बनाई. इस रील में राधे गुर्जर ने अपशब्दों का प्रयोग किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ग्वालियर के लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि विदेशी मेहमान के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है. मामला बढ़ने के बाद यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई.

रशियन लड़की के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए राधे गुर्जर को पकड़ लिया. हालांकि, पुलिस के अनुसार राधे गुर्जर ने वीडियो पहले ही सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था. इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की. इस पूरे मामले में सीएसपी मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक विदेशी मेहमान के साथ इनफ्लुएंसर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था. पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने वीडियो पहले ही हटा दिया था और उसने माफी भी मांग ली है.

Advertisement

वीडियो वायरल होने से बढ़ा मामला, पुलिस ने लिया एक्शन 

सीएसपी के मुताबिक, राधे गुर्जर ने कहा है कि वह भविष्य में इस तरह के वीडियो नहीं बनाएगा.  बावजूद इसके पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है. इस घटना के बाद यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement