scorecardresearch
 

चमत्कार! ट्रक ने नेक्सॉन को 1.5 KM तक घसीटा, SAF अफसर समेत 3 की बची जान; देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Gwalior Dabra Highway Truck drags Nexon car: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को जोरदार टक्कर मारी और कार के फंसने के बाद भी उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
डेढ़ किमी तक मौत के साये में रहे 3 कार सवार.(Photo:Screengrab)
डेढ़ किमी तक मौत के साये में रहे 3 कार सवार.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-डबरा हाइवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. टेकनपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार तीन लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

यह पूरी घटना शनिवार शाम टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है. ट्रक (RJ 11 GC 2456) डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने नेक्सॉन कार MP 07 ZG 9779 को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई.

लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटना शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ने कार को डिफेंस पार्क के सामने तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा. 

कार सवार खिड़की में से ट्रक को ठोकता रहा, चिल्लाता रहा, आवाज देता रहा,  यही नहीं, राहगीर लगातार चिल्लाते रहे, इशारे करते रहे, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार का चालक ट्रक पर हाथ मारकर उसे रोकने का संकेत दे रहा है. ट्रक चालक वाहन को लहराते हुए कार को घसीटता रहा और बाद में उसे एक खंती की ओर छोड़कर भागने की कोशिश की. हालांकि लोगों ने पीछा कर ट्रक को बिलौआ हाईवे के पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई भी कर दी. देखें VIDEO:- 

Advertisement

बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे, जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से लौट रहे थे. गनीमत रही कि तीनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि हादसा देखते ही उन्होंने अपनी बुलेट बाइक से ट्रक का पीछा किया और लगातार रोकने की कोशिश की. बाद में लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

इस मामले में आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा का कहना है कि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज किया जाएग. फिलहाल ट्रक को बिलौआ क्षेत्र में रोक लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement