scorecardresearch
 

LPG किल्लत के बीच सिलेंडरों की 'जमाखोरी'... रिटायर्ड मास्टर के घर पर छापा, 25 गैस टंकियां जब्त

Chhatarpur Gas Cylinder Raid: छतरपुर में एक तरफ जहां घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं के बीच हाहाकार मचा है, वहीं कुछ लोग इस मजबूरी को अवसर में बदलने से बाज नहीं आ रहे हैं.

Advertisement
X
छतरपुर में अवैध गैस भंडारण.(Photo:ITG)
छतरपुर में अवैध गैस भंडारण.(Photo:ITG)

देश और प्रदेश भर में जहां घरेलू गैस (LPG) को लेकर उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं छतरपुर में इस संकट का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शहर के वार्ड नंबर-3 विश्वनाथ कॉलोनी में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं.

दरअसल, प्रशासन को सूचना मिली थी कि विश्वनाथ कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार ने अपने घर में बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण कर रखा है. सूचना मिलते ही तहसीलदार और खाद्य विभाग की टीम ने सिटी कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर देर रात घर पर दबिश दी.

जब्त सिलेंडरों का ब्योरा
नायब तहसीलदार शशांक जैन ने बताया कि तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए. इनमें से 3 सिलेंडर गैस से पूरी तरह भरे हुए थे और 22 सिलेंडर खाली पाए गए.

प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल बाजार में ऊंचे दामों पर कालाबाजारी करने के लिए किया जाना था. खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने रिटायर्ड शिक्षक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement