scorecardresearch
 

'पति मेरे सामने सगी बहन से संबंध बनाता है...', महिला ने लगाई मदद की गुहार

भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए. महिला ने कहा कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है. उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत सुनने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Advertisement
X
 जनसुनवाई में सामने आई महिलाओं की पीड़ा (Photo: Dharmendra Sahu/ITG)
जनसुनवाई में सामने आई महिलाओं की पीड़ा (Photo: Dharmendra Sahu/ITG)

भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए. राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर शामिल हुईं. महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं. इस दौरान कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान विजया रहाटकर ने बताया कि आज करीब 50 मामलों की सुनवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और साइबर क्राइम से जुड़ी हैं. महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह जनसुनवाई आयोजित की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार भोपाल में ही जनसुनवाई करने आई थीं और अब फिर से अपनी बहनों के बीच पहुंची हैं.

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट चलाने वाली दो बहनों के केस में नए खुलासे, भोपाल सिंडिकेट की पूरी इनसाइड स्टोरी

पति पर गंभीर आरोप लगाकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार

जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग से मदद की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है. महिला के अनुसार उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी.

Advertisement

महिला ने यह भी बताया कि उसने इस बारे में अपने सास-ससुर को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की. महिला का कहना था कि वह कई बार पुलिस के पास भी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और कई बार थाने से लौटा दिया. उसने कहा कि पुलिस से बार-बार रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने के बावजूद उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.

महिला आयोग ने पुलिस को जांच के दिए निर्देश

महिला ने अंततः राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई. महिला की शिकायत सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तुरंत पुलिस को मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें पति-पत्नी के बीच विवाद को आयोग ने सुलझा दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो महीने पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अलग रहने का फैसला कर लिया था.

भोपाल

आयोग ने पति-पत्नी के बीच कराया समझौता

महिला आयोग की टीम ने दोनों को समझाया और बातचीत के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया. मंच पर ही राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने दोनों को पौधा भेंट कर उन्हें खुशी-खुशी विदा किया. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

Advertisement

इसके अलावा एक अन्य महिला ने भोपाल की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. महिला ने बताया कि पिछले एक साल से शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है. उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिला ने कहा कि उसे घर से निकलने में भी डर लगता है.

लंबित मामलों पर भी उठे सवाल

महिला की शिकायत सुनने के बाद विजया रहाटकर ने तुरंत पुलिस कमिश्नर से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा. जनसुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश में राज्य महिला आयोग के पद खाली होने का मुद्दा भी सामने आया. बताया गया कि राज्य महिला आयोग में पद खाली होने के कारण महिलाओं से जुड़े 30 हजार से ज्यादा मामले और फाइलें लंबित पड़ी हैं.

जब इस विषय पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement