18.4: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, विकेट! कॉट लुंगी एनगिडी बोल्ड मार्को येन्सन|
18.3: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
18.2: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा|
18.1: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, छक्का!! शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपने बाँए ओर भागकर कैच पकड़ना चाहा| तभी गेंद उनके बाँए हाथ को लगकर सीमा रेखा के बाहर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
17.6: वरुण चक्रवर्ती को लुंगी एनगिडी, डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
17.5: शिवम दुबे को लुंगी एनगिडी, सिंगल!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.4: शिवम दुबे को लुंगी एनगिडी, डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
17.3: शिवम दुबे को लुंगी एनगिडी, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| रन नहीं मिला|
17.2: शिवम दुबे को लुंगी एनगिडी, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाकर 2 रन निकाला है|
17.1: शिवम दुबे को लुंगी एनगिडी, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.6: वरुण चक्रवर्ती को कॉर्बिन बॉश, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5: शिवम दुबे को कॉर्बिन बॉश, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
16.4: शिवम दुबे को कॉर्बिन बॉश, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
16.3: शिवम दुबे को कॉर्बिन बॉश, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.2: शिवम दुबे को कॉर्बिन बॉश, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला लेकिन भागकर रन नहीं लिया क्योंकि शिवम स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते हैं|
16.1: शिवम दुबे को कॉर्बिन बॉश, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
19.6: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, बैक टू बैक छक्का यहाँ पर हासिल किया है| 20 रनों का ये महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया| 187 रन बोर्ड पर दक्षिण अफ्रीका ने लगाये हैं यानी भारत के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, छक्का!!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से पुल शॉट खेला| गेंद की गति का इस्तेमाल किया और उसे परखते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया है|
19.4: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, इस बार रन नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास रखा है| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रंट फुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन नहीं लिया गया है|
19.3: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, चौका!!! फाइन लेग बाउंड्री पर सुंदर ने आगे की तरफ भागकर उसे रोकने का प्रयास किया| गेंद उनके आगे टप्पा खाकर उनके ऊपर से निकल गई और सीमा रेखा के पार चली गई| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर पुल शॉट यहाँ खेला गया था|
19.2: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
19.1: ट्रिस्टन स्टब्स को हार्दिक पंड्या, दुग्गी!! शरीर की छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर गेंद के ऊपर आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
18.6: कगिसो रबाडा को जसप्रीत बुमराह, सटीक यॉर्कर के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
18.5: कॉर्बिन बॉश को जसप्रीत बुमराह, आउट!!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बम्प बॉल कैच के लिए रिव्यु लिया गया| फील्ड अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की मदद ली जहाँ रिप्ले में देखने पर ये पाया गया कि ये बंप कैच नहीं था बल्कि क्लियर कैच था| भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई है| जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज ने सामने की तरफ हवा में खेला| जस्सी ने अपने दाहिने तरफ हाथ बढाकर कैच को पूरा किया जिसके बाद थर्ड अम्पायर द्वारा इसे चेक किया गया था| 167/7 दक्षिण अफ्रीका|
18.4: कॉर्बिन बॉश को जसप्रीत बुमराह, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद इसपर स्विच हिट शॉट खेलना चाहा लेकिन गति परिवर्तन से पूरी तरह से चकमा खा गए हैं| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.3: ट्रिस्टन स्टब्स को जसप्रीत बुमराह, स्लोवर बाउंसर!! नीचे रखते हुए लेग साइड पर पुल शॉट खेला है जहाँ से एक रन का ही मौका बन पायेगा|
18.2: कॉर्बिन बॉश को जसप्रीत बुमराह, लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को सीधे बल्ले से खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
18.1: ट्रिस्टन स्टब्स को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| इसपर कट शॉट खेला| डीप पॉइंट पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला है|
17.6: कॉर्बिन बॉश को अर्शदीप सिंह, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| प्ले एंड मिस हुआ है यहाँ पर| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.5: कॉर्बिन बॉश को अर्शदीप सिंह, चौका!! नकल बॉल को काफी जल्दी पढ़ लिया है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| आड़े बल्ले से ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.4: ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
17.3: कॉर्बिन बॉश को अर्शदीप सिंह, लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गए और पैड्स पर बॉल लगती हुई लेग साइड की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में भागकर एक रन लिया|
17.2: मार्को येन्सन को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड अर्शदीप सिंह| सही समय पर भारत को एक बड़ी विकेट मिली है| 2 रन बनाकर मार्को येन्सन बने अर्शदीप सिंह का दूसरा शिकार| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर लेग साइड की तरफ शॉट खेलना चाहा| गति और लेंथ से चकमा खाए इस वजह से बल्ले पर ठीक तरह से गेंद को नहीं ले पाए| हवा में मिड विकेट की तरफ गई गेंद| सीमा रेखा से आगे आते हुए रिंकू ने कैच को पूरा किया| 158/6 दक्षिण अफ्रीका|
17.1: ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
18.5: जसप्रीत बुमराह को मार्को येन्सन, आउट!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड मार्को येन्सन| आखिरी विकेट का भी पतन हुआ है|