15.4: अबरार अहमद को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का एक और रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! अबरार तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए|
15.3: फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ फहीम अशरफ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगाकर गेंद फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 97/8 पाकिस्तान|
15.2: फहीम अशरफ को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाकर 2 रन लिया|
15.1: शाहीन अफरीदी को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
14.6: फहीम अशरफ को तिलक वर्मा, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में गेंदबाज़ तिलक ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
14.5: शाहीन अफरीदी को तिलक वर्मा, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.4: शाहीन अफरीदी को तिलक वर्मा, कैच ड्रॉप!!! 3 के स्कोर पर शाहीन अफरीदी को मिला जीवनदान| गेंदबाजी एंड से मिड ऑफ़ की तरफ उल्टा भागते हुए तिलक ने इस कैच को पकड़ना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| ऑफ़ स्पिन थी गेंद| स्लॉग करने गए| टर्न हुई और टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद| गेंदबाज उसके पीछे भागे और लपक नहीं पाए|
14.3: फहीम अशरफ को तिलक वर्मा, सिंगल से यहाँ पर कम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.2: शाहीन अफरीदी को तिलक वर्मा, जोर से शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन के दाहिने तरफ गई गेंद| एक टप्पा खाने के बाद उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.1: शाहीन अफरीदी को तिलक वर्मा, डॉट बॉल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
13.6: फहीम अशरफ को कुलदीप यादव, इस बार फ्लैटर गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| 36 गेंद 87 रनों की दरकार है|
13.5: शाहीन अफरीदी को कुलदीप यादव, टर्न होकर अंदर आई गेंद| हलके हाथों से उसे लेग साइड पर मोड़ दिया और गैप से एक रन बटोर लिया|
13.4: फहीम अशरफ को कुलदीप यादव, इस बार छोटी डाली गई गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
13.3: फहीम अशरफ को कुलदीप यादव, ऑफ़ स्टम्प के बाहर गई टर्न होने के बाद गेंद| फहीम ने इसपर लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल किया जो सीधा फील्डर की तरफ गया| रन का मौका नहीं बन सका|
13.3: फहीम अशरफ को कुलदीप यादव, वाइड!!! इस बार टर्न होकर और बाहर की तरफ गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| केपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
13.2: शाहीन अफरीदी को कुलदीप यादव, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो सकता था| गुगली गेंद थी, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया|
13.1: फहीम अशरफ को कुलदीप यादव, सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
19.6: अक्षर पटेल को शाहीन अफरीदी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत की पारी 175 रनों पर हुई समाप्त!! अक्षर पटेल बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे!! शाहीन अफरीदी के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर सैम अयूब की तरफ गई| ऐसे में अयूब ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 175/7 भारत|
19.5: रिंकू सिंह को शाहीन अफरीदी, आउट!!! रन आउट!! एक रन पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान रन आउट हुए शिवम| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कट शॉट कवर्स की तरफ खेला| डीप फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| एक रन तो पूरा किया लेकिन दूसरे के दौरान ताल मेल खराब हुआ और शिवम बल्लेबाजी एंड पर सही समय पर अंदर नहीं आ सके| कीपर के पास आई गेंद जिन्होंने बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया| 175/6 भारत|
19.4: रिंकू सिंह को शाहीन अफरीदी, सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए रिंकू के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
19.3: रिंकू सिंह को शाहीन अफरीदी, चौका!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| दूर से उसपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| हालाँकि एक हाथ बल्ले से छूटा जरूर था लेकिन फिर भी गैप में निकल गई गेंद|
19.2: शिवम दुबे को शाहीन अफरीदी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
19.1: शिवम दुबे को शाहीन अफरीदी, चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर तेज़ शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|
18.6: रिंकू सिंह को उस्मान तारिक, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और बल्ले के निचले भाग को लगकर सामने की ओर टप्पा खाकर गई| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही पकड़ा| रन नहीं आ सका|
18.5: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, आउट!! कैच आउट!!! कॉट सैम अयूब बोल्ड उस्मान तारिक| 32 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव बने उस्मान तारिक का पहला शिकार| गुगली गेंद को पढ़ लिया था| लेग साइड पर स्लॉग किया| बल्ले पर तो आई लेकिन उसमें ताक़त नहीं लगा पाए| मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे आते हुए उसे लपक लिया| 159/5 भारत|
18.4: सूर्यकुमार यादव को उस्मान तारिक, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| लेग स्पिन आई गेंद इस वजह से बल्ले नपर नहीं ले पाए| पैड्स को लगी और वहीँ पर रह गई| कोई रन नहीं हुआ|
18.3: शिवम दुबे को उस्मान तारिक, लेग बाई के रूप में सिंगल आया है| जोर से शॉट लगाने गए| बीट हुए और पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई जहाँ से लेग बाई का सिंगल मिल गया|
18.2: शिवम दुबे को उस्मान तारिक, चौका!!! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तारफ शॉट खेला| गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की गई है|
18.1: शिवम दुबे को उस्मान तारिक, कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| इन साइड एज लेकर विकटों को मिस करते हुए कीपर के जूतों से लगी और दूर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
17.6: शिवम दुबे को अबरार अहमद, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.5: शिवम दुबे को अबरार अहमद, छक्का!!! बड़े शॉट की दरकार थी और वो यहाँ पर आ गए है| शिवम दुबे काफी देर से इसके लिए बेचैन थे और अब उनकी ताक़त का नमूना यहाँ पर देखने को मिला है| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
17.4: सूर्यकुमार यादव को अबरार अहमद, सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.3: शिवम दुबे को अबरार अहमद, जोर से शॉट लगाने गए शिवम दुबे लेकिन पिच से टप्पा खाने के बाद अच्छी तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| लेग साइड पर गई जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा|
17.2: सूर्यकुमार यादव को अबरार अहमद, इस बार तेज गति से फुल डाली गई गेंद| लेग साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
17.1: सूर्यकुमार यादव को अबरार अहमद, चौका!!! अप पर रहकर इस गेंद को मिड विकेट की तरफ पंच किया है| दो फील्डर को पूरी तरह से भेदते हुए स्काई ने यहाँ पर बाउंड्री हासिल की है|
15.5: उस्मान तारिक को वरुण चक्रवर्ती, कोई रन नहीं|