अपनी सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहना चाहिए, इससे प्यार के इन पलों का मजा ना केवल दोगुना हो जाता है बल्कि रिश्ते में ताजगी भी बनी रहती है.
इस दौरान ये भी ध्यान रखें कि ये नया तरीका हमेशा आपके साथी का ही न हो, कभी-कभी आप भी कुछ नया करें, फिर देखिए वो आप के ऊपर कैसे फिदा होते हैं. इसके लिए आइना एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
अपने बेडरूम में फुल लेंथ का मिरर लगाए, मिरर के सामने प्यार के इन हसीन लम्हों को मजा़ लें, सच मानिए शीशे में साथी के साथ इन पलों का आप और अधिक लुत्फ उठा पाएंगी.
इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि आपका मन खूबसूरत पलों में खोने का हो, लेकिन ऑफिस से थके-मांदे घर आए आपके साथी ऐसा बिलुकल नहीं करना चाहते हों. लेकिन आप उन्हें प्यार के पलों में डूब जाने के लिए राजी कर सकती हैं.
इसके लिए अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बाधें, फिर साथी के होठों पर प्यार भरा चुंबन दें, इस दौरान साथी के शरीर में होने वाली थरथराहट से आप पहचान जाएंगी कि अब आपके साथी भी उत्तेजित हो रहे हैं. इसके बाद साथी के कान पर किस करें. आपके इस किस के बाद यकीनन आपके साथी भी इन पलों के सागर में खोने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.