Effective Tips To Weight Loss: जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे लोग अपने सेहत पर ध्यान देना कम कर देते हैं और फिर समय के साथ उनका पेट निकल आता है. लेकिन इंग्लैंड के पैडी मैक्गिनेंस ने 52 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और वेट लॉस से अपने उम्र बढ़ा ली है. साइंस कहता है कि जो इंसान अच्छी डाइट लेता है और बेली फैट कम रहता है, वो मोटे पेट वाले लोगों की अपेक्षा अधिक जीते हैं. टीवी प्रजेंटर पैडी ने महज 75 दिनों के अंदर न सिर्फ अपना वजन घटाया, बल्कि एक ऐसी बॉडी हासिल की है जिसे देखकर लोग तारीफ भी कर रहे हैं. पैडी ने इसके लिए मशहूर '75 हार्ड' चैलेंज का सहारा लिया. उन्होंने अपनी इस जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि कैसे स्ट्रिक्ट रूटीन से उन्हें बेली फैट कम करने में मदद मिली.
पैडी मैक्गिनेंस ने अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए '75 हार्ड' प्रोग्राम फॉलो किया था. यह नॉर्मल डाइट प्लान या वर्कआउट प्लान नहीं है बल्कि ये एक फिजिकल स्ट्रेंथ जांचने का टेस्ट है. इसमें उन्होंने लगातार 75 दिनों तक बिना किसी ब्रेक के कुछ स्ट्रिक्ट रूल्स फॉलो किए.
इस दौरान उन्होंने शराब को पूरी तरह छोड़ दिया और अपनी डाइट पर कंट्रोल किया. इस चैलेंज की सबसे बड़ी शर्त ये थी कि अगर आप एक दिन भी चूकते हैं तो आपको पहले दिन से दोबारा शुरुआत करनी पड़ती है.
पैडी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने इन 75 दिनों में जिम में खूब पसीना बहाया और अपनी रिकवरी पर भी फोकस किया. उनके रूटीन में रोजाना 2 बार 45-45 मिनट का वर्कआउट शामिल था, जिसमें से एक सेशन घर के बाहर यानी खुली हवा में करते थे और एक सेशन जिम में.
पैडी ने प्रोसेस्ड फूड और शुगर से दूरी बना ली थी और उन्होंने प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी शुरू की थी जिससे उनके मसल्स मजबूत हुए और शरीर से एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न हुआ.
पैडी के मुताबिक, यह सिर्फ शरीर को बदलने की बात नहीं थी बल्कि दिमाग को डिसिप्लिन में रखने की भी कोशिश थी. पैडी ने रोजाना करीब 4 लीटर पानी पिया और अपनी डाइट में एक भी 'चीट मील' नहीं ली.
पैडी ने अपनी पुरानी और नई फोटो शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे 75 दिनों के इस डिसिप्लिन से उनकी कमर का साइज तो कम हुआ ही, साथ ही साथ उनका वजन भी कम हो गया. आज 52 की उम्र में भी वे पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव और फिट महसूस कर रहे हैं.
डिसिप्लिन से मिली सफलता