scorecardresearch
 

Walnut Dahi Tadka Sandwich Recipe: गर्मी में नाश्ते के लिए बेस्ट है ये अखरोट-दही तड़का सैंडविच, मिनटों में होगा तैयार और स्वाद में भी लाजवाब

सुबह हो या शाम, नाश्ते में क्या बनाएं, ये टेंशन खत्म ही नहीं होती है. अगर आप भी नाश्ते में रोजाना पोहा, पराठा और चीला खाकर बोर हो गए हैं तो आप घर पर आसानी से अखरोट दही तड़का सैंडविच बना सकते हैं, जिसका स्वाद भी आम सैंडविच से एकदम अलग होगा और गर्मियों में खाने में आपको मजा भी आएगा.

Advertisement
X
अखरोट में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है. (PHOTO:ITG/AI )
अखरोट में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है. (PHOTO:ITG/AI )

Walnut Dahi Tadka Sandwich Recipe: रोजाना एक जैसा नाश्ता किसी को भी बोर कर सकता है. खासकर गर्मियों में तो वैसे भी कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है. शाकाहारी लोगों के पास चीला, पोहा और पराठा खाने के अलावा ज्यादा ऑप्शन भी नहीं होते हैं. भारतीय घरों में तो अक्सर ही रोजाना ब्रेड-बटर या मामूली सैंडविच बनता है, जिसे खाकर सभी लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह अखरोट दही तड़का सैंडविच आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है.

यह रेसिपी बाहर से क्रिस्पी, अंदर से क्रीमी और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसमें दही, सब्जियां और अखरोट जैसे पौष्टिक तत्व शामिल हैं, जो इसे हेल्दी भी बनाते हैं. गर्मियों में वैसे भी दही खाना अच्छा होता है, क्योंकि इससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है और बॉडी को भी ठंडक मिलती है. यह सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. अच्छी बात यह है कि इसकी रेसिपी बहुत आसान है, जिसे आप सुबह झटपट बना सकते हैं.

सैंडविच फिलिंग के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप हंग कर्ड
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1/2 कप लाल शिमला मिर्च
  • 1/2 कप हरी शिमला मिर्च
  • थोड़ी पुदीने की पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच इटालियन सीजनिंग
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 कप भुने और दरदरे पिसे हुए अखरोट

अखरोट तड़का के लिए इंग्रेडिएंट्स

Advertisement
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 2-3 करी पत्ते
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • थोड़े कटे हुए अखरोट

इस तरीके से बनाएं अखरोट-दही सैंडविच

सबसे पहले एक बड़े बाउल में हंग कर्ड लें. इसमें गाजर, लाल और हरी शिमला मिर्च, पुदीना, इटालियन सीजनिंग, चिली फ्लेक्स, नमक और पिसे हुए अखरोट डालकर फिलिंग तैयार कर लें. 

उसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी लगाएं. ऊपर से तैयार फिलिंग फैलाएं और दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें. 

एक पैन में घी गर्म करें. उसमें राई, करी पत्ता और कटे हुए अखरोट डालकर हल्का सा तड़का तैयार करें. अब इसी तड़के में सैंडविच को दोनों साइड से गोल्डन होने तक सेकें. 

सेहत को भी मिलेंगे ये फायदे

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. दही को डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है. सब्जियों के साथ मिलकर यह सैंडविच टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement