scorecardresearch
 

Table Fan Uses: सिर्फ स्टडी टेबल ही नहीं, घर के इन 5 कोनों को भी हवादार बना देगा छोटा सा टेबल फैन, गर्मी होगी छूमंतर!

Table Fan Uses: भीषण गर्मी में जब छत के पंखे फेल हो जाते हैं, तब टेबल फैन आपका सबसे बड़ा सहारा बनता है. किचन की उमस से राहत पाने से लेकर पालतू जानवरों को ठंडक देने तक, जानें घर के उन 5 कोनों के बारे में जहां ये छोटा सा टेबल फैन गर्मी में ठंडक दे सकता है.

Advertisement
X
टेबल फैन को आप बाथरूम में भी रख सकते हैं. (Photo: ITG)
टेबल फैन को आप बाथरूम में भी रख सकते हैं. (Photo: ITG)

Table Fan Uses: भीषण गर्मी के दौरान जब छत के पंखे भी हार मान लेते हैं और गर्म हवा फेंकने लगते हैं, तब टेबल फैन गर्मियों में सुकून देने का काम करता है. अक्सर घरों में टेबल फैन को सिर्फ स्टडी टेबल या बिस्तर के पास रखते हैं, लेकिन यकीन मानिए ये छोटा सा दिखने वाला पंखा असल में घर का सुपरहीरो साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी पोर्टेबिलिटी है, यानी जहां भी आप चाहें आप इसे वहां लगा सकते हैं और ठंडक पा सकते हैं. 

आजकल के टेबल फैंस न केवल पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल हो गए हैं, बल्कि इनका कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के हैं कि इन्हें घर के किसी भी कोने में फिट किया जा सकता है. चाहे किचन की उमस भरी गर्मी हो या बालकनी में शाम की चाय, एक छोटा सा टेबल फैन आसानी से ठंडक दे सकता है.  अगर आप भी अब तक इसका इस्तेमाल सिर्फ एक ही जगह करते आए हैं, तो आज हम आपको  ऐसी 5 जगहें बताएंगे, जहां टेबल फैन का इस्तेमाल आपको गर्मी में ठंडक दे सकता है.

रसोई में गर्मी से राहत: गर्मियों में रसोई में काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है. गैस की गर्मी और बंद माहौल मिलकर इसे और भी मुश्किल बना देते हैं. ऐसे में टेबल फैन तेजी से हवा घुमाकर आपको ठंडक देता है और खाना बनाते समय होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम कर देता है. इतना ही नहीं आप टेबल फैन को पूरी तरह से अपने मुंह की तरफ घुमा सकते हैं, जिससे चूल्हे में भी हवा नहीं लगती है. 

Advertisement

बाथरूम में जल्दी सुखाने के लिए: बेशक सुनने में अजीब लगे, लेकिन बाथरूम में भी टेबल फैन बहुत काम का साबित हो सकता है.
नहाने के बाद गीले फर्श, बाथ मैट या तौलिये को जल्दी सुखाने के लिए ये बेहद कारगर हो सकता है. खासकर छोटे और बंद बाथरूम में ये हवा का सर्कुलेशन बढ़ाकर नमी को जल्दी खत्म करने में मदद करता है.

पालतू जानवरों के पास: गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं, आपके पालतू जानवरों को भी परेशान करती है. अगर आप उनके आराम करने की जगह के पास टेबल फैन रख दें, तो उन्हें भी ठंडी और आरामदायक हवा मिलती है. लेकिन ध्यान रखें कि हवा बहुत तेज न हो, ताकि उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस न हो.

बालकनी या वेरांडा में: अगर आप शाम के समय बालकनी या वेरांडा में बैठना पसंद करते हैं, तो टेबल फैन आपके एक्सीरियंस को और बेहतर बना सकता है. हल्की ठंडी हवा के साथ आपका आउटडोर स्पेस एक परफेक्ट रिलैक्सेशन कॉर्नर बन सकता है.  

होम जिम या वर्कआउट एरिया में: घर पर ज्यादा गर्मी में वर्कआउट करते समय बहुत पसीने आते हैं. ऐसे में अगर आप वहां पर टेबल फैन लगा लेते हैं तो आपको बहुत फायदा मिलता है. टेबल फैन की तेज हवा शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है और आप ज्यादा देर तक आराम से एक्सरसाइज कर पाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement