Hair Care Tips: गर्मियों का असर सिर्फ हमारी सेहत और स्किन पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी पड़ता है. इस मौसम में बाल अक्सर रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में लोग महंगे सैलून ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर मौजूद आसान चीजों से भी बालों की अच्छी देखभाल कर सकते हैं.
इनमें से एक है चाय पत्ती का पानी. इसमें मौजूद कैफीन, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और हेयर फॉल को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर चाय पत्ती का पानी हम बालों के लिए कैसे बना सकते हैं और इसे कैसे बालों पर लगा सकते हैं.
चाय पत्ती का पानी कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें 2 चम्मच चाय पत्ती डालें. इसे 5–7 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.