scorecardresearch
 

Summer Skincare Routine: चिलचिलाती गर्मी में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, बस अपना लें ये डेली रूटीन

Summer Skincare Routine: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीना स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे टैनिंग, सनबर्न और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर चेहरे को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है.

Advertisement
X
गर्मियों में इन खास तरीकों से रखें स्किन का ख्याल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार (Photo- Adobe Stock)
गर्मियों में इन खास तरीकों से रखें स्किन का ख्याल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार (Photo- Adobe Stock)

Summer Skincare Routine: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस समय तेज धूप का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है.  तेज धूप और पसीने के कारण चेहरे का निखार कहीं खो जाता है. अक्सर इस मौसम में हमें सनबर्न, टैनिंग और काले धब्बों (पिगमेंटेशन) का सामना करना पड़ता है. ऐसे में चेहरे की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. 

अगर आप भी चाहती हैं कि इस चिलचिलाती गर्मी में आपका चेहरा मुरझाने के बजाय शीशे जैसा चमके तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ छोटे लेकिन जरूरी बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं वे आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप धूप और धूल के बीच भी अपनी स्किन को फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकती हैं.

जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
गर्मियों में भारी क्रीम की जगह जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर और हयालूरोनिक एसिड वाले सीरम का इस्तेमाल करें. यह स्किन को हल्का रखता है और हाइड्रेट भी करता है.

सनस्क्रीन लगाना न भूलें
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सूरज की तेज किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो हर 3-4 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए.

Advertisement

डाइट और नींद का रखें ध्यान
स्किन की सेहत अंदर से भी जुड़ी होती है. इसलिए बैलेंस डाइट लें और रोजाना 7-9 घंटे की पूरी नींद जरूर लें. इससे स्किन खुद को बेहतर तरीके से रिपेयर करती है.

खुद को हाइड्रेट रखें
गर्मियों में खूब पानी पिएं, रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूरी है. इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन हेल्दी रहती है. साथ ही तरबूज, खीरा और संतरा जैसे पानी वाले फल भी डाइट में शामिल करें.

सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं
इसके लिए दिन में दो बार, सुबह और शाम, फेस वॉश से चेहरा साफ करें. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें ताकि स्किन हाइड्रेट रहे.

हल्का एक्सफोलिएशन करें
हफ्ते में 1-2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें. इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ व ग्लोइंग दिखता है. लेकिन ज्यादा एक्सफोलिएट करने से स्किन डल हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें.

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement