scorecardresearch
 

Summer Skin Care: गर्मियों में भी स्किन करेगी ग्लो, इन 7 मौसमी फलों से घर पर बनाएं नेचुरल फ्रूट फेस पैक, लोग पूछेंगे सीक्रेट

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है. इस मौसम में धूप, धूल और प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय से इन्हें काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Advertisement
X
गर्मियों में चेहरे पर लाएं नेचुरल निखार, इन मौसमी फलों से घर पर बनाएं फ्रूट फेस पैक (Photo- Adobe Stock)
गर्मियों में चेहरे पर लाएं नेचुरल निखार, इन मौसमी फलों से घर पर बनाएं फ्रूट फेस पैक (Photo- Adobe Stock)

Summer Skin Care: गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाएं चेहरे को नुकसान पहुंचाती हैं. डिहाइड्रेशन की वजह से स्किन ड्राई, बेजान और रफ दिखने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे का खास ख्याल रखें. इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय आप घर में मौजूद मौसमी फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं.

पपीता
पपीते में मौजूद एंजाइम्स स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं और कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं. पपीते को मैश करके चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगा.

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो किल-मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं. इसे मैश करके शहद के साथ मिलाएं और फेस पैक की तरह लगाएं.

तरबूज
तरबूज त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है. इसके गूदे को सीधे चेहरे पर लगाएं या टोनर की तरह इस्तेमाल करें.

ब्लूबेरी
ब्लूबेरी स्किन को डैमेज से बचाती है और चमक बढ़ाती है. इसे दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.

अनानास
अनानास डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है. इसका रस निकालकर पिंपल या दाग वाली जगह पर लगाएं.

कीवी
कीवी स्किन को सॉफ्ट बनाती है और एजिंग के लक्षण कम करती है. इसे मैश करके नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

Advertisement

आम
आम त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एक्ने को कम करने में मदद करता है. इसे मैश कर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करें.

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में अपनी चेहरे को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement