scorecardresearch
 

Falsa Sharbat Recipe: न मिक्सी, न ज्यादा मेहनत, कुणाल कपूर स्टाइल की ट्रिक से 5 मिनट में बनाएं फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत

Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों में फालसे तो आप सभी ने खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने इसका शरबत पिया है. चटपटा और ठंडा फालसे का शरबत ना केवल गर्मी में आपको ठंडक देता है बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है.

Advertisement
X
फालसा शरबत की रेसिपी और फायदे (Photo: ITG)
फालसा शरबत की रेसिपी और फायदे (Photo: ITG)

Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों की तपती दोपहर में अगर कुछ ठंडा-ठंडा और ताजगी भरा मिल जाए तो क्या ही कहना. फालसा एक ऐसा फल है जो गर्मियों में भारत में खूब मिलता है लेकिन लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि छोटे-छोटे जामुनी रंग के ये दानें न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि आयुर्वेद में भी इन्हें औषधीय गुणों का खजाना माना गया है.

फालसा शरबत के बेमिसाल फायदे

विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फालसा शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचाने का एक प्राकृतिक तरीका है. उत्तर भारत में इसका शरबत बनाकर पीने का खूब चलन है. जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी बताई थी जिसे हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. 

नेचुरल कूलेंट: इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और हीट स्ट्रोक (लू) से बचाती है.

पाचन में मददगार: फालसा में मौजूद फाइबर पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है.

आयरन का है सोर्स: यह खून की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है.

त्वचा के लिए है वरदान: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह मुहांसों को रोकने और चेहरे पर चमक लाने में सहायक है.

Advertisement

फालसा शरबत बनाने की विधि 

ताजा फालसा: 500 ग्राम

चीनी या मिश्री: 100 ग्राम (आप स्वादानुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं)

काला नमक और सफेद नमक

भुना हुआ जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच

पुदीने की पत्तियां: 5-6 (सजावट और खुशबू के लिए)

ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका 

सबसे पहले फालसा को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.

एक बाउल या परात में फालसा लें और उसमें चीनी और दोनों नमक डालकर उन्हें हाथों से मसलें (मिक्सर का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे बीज पिस सकते हैं जो स्वाद कड़वा कर देते हैं).

अब इसे एक छलनी में डालकर मसलें. बीच-बीच में ठंडा पानी मिलाते रहें और तब तक उसे मसलते रहें जब तक कि फालसे का सारा गूदा रस के रूप में निकल आ जाए. अच्छी तरह मिक्स करें.

जब पूरा रस निकल आए तो गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से शरबत डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement