Face Toner for Glowing Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए फेस टोनर काफी जरूरी होता है. यह चेहरे का pH बैलेंस करता है और ओपन पोर्स को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन स्मूद बनी रहती है. वैसे तो टोनर हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन गर्मियों में यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह चेहरे को ताजगी और नमी देता है.
मार्केट में कई तरह के टोनर मिलते हैं लेकिन उनमें केमिकल होते हैं और वे महंगे भी होते हैं. ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल तरीके से टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल टोनर
यह टोनर खासकर ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच ग्रीन टी डालकर उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए. फिर इसे ठंडा होने दें और एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें. इसमें 5–6 बूंद टी ट्री ऑयल डालकर अच्छी तरह हिला लें. इसे फ्रिज में रखकर स्टोर करें और चेहरा धोने के बाद इस्तेमाल करें. यह टोनर पोर्स को टाइट करने और स्किन को फ्रेश व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.
राइस वाटर टोनर
राइस वाटर टोनर बनाने के लिए 1/2 कप चावल को अच्छी तरह धो लें. फिर इसमें 2 कप पानी डालकर 2–3 घंटे या रातभर भिगोकर रखें. इसके बाद चावल छान लें और बचा हुआ पानी एक स्प्रे बोतल में भर लें. चाहें तो इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. चावल के पानी में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन टाइट, साफ और ग्लोइंग नजर आती है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.