scorecardresearch
 

Homemade Botox Face Mask: गुलाब सा खिलेगा चेहरा! किचन की इन 3 चीजों से घर पर बनाएं बोटॉक्स फेस मास्क, बनाना है आसान

Homemade Botox Face Mask: अगर आप बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के अपने चेहरे पर बोटॉक्स जैसा निखार चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज इस खबर में हम आपको घर पर नेचुरल बोटोक्स फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे. जिसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएंगी.

Advertisement
X
घर पर बनाएं नेचुरल बोटॉक्स फेस मास्क, झुर्रियों को कम कर लाएगा चेहरे पर ग्लो (Photo- Getty image and adobe stock)
घर पर बनाएं नेचुरल बोटॉक्स फेस मास्क, झुर्रियों को कम कर लाएगा चेहरे पर ग्लो (Photo- Getty image and adobe stock)

Homemade Botox Face Mask: खूबसूरत और जवान दिखने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. खासकर चेहरे की झुर्रियों और ढीली पड़ती स्किन को ठीक करने के लिए बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट आजकल काफी पॉपुलर हो गए हैं. हालांकि, ये ट्रीटमेंट हर किसी के लिए आसान या किफायती नहीं होते. अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही किचन में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से बोटोक्स फेस मास्क बना सकती हैं. यह मास्क चेहरे की झुर्रियों को कम करने और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि घर पर बोटॉक्स फेस मास्क कैसे बनाएं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. 

बोटॉक्स फेस मास्‍क बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 चम्‍मच फ्लैक्‍स सीड
1 कप पानी
1 चम्‍मच ताजा एलोवेरा जेल
1 छोटा चम्मच विटामिन E ऑयल या 1 विटामिन E कैप्‍सूल 

बोटॉक्स फेस मास्‍क बनाएं कैसे?

  1. इसे बनाने के लिए दो चम्‍मच फ्लैक्‍स सीड को एक कप पानी में डालकर उबालें. 
  2. जब यह पानी का मिक्‍सचर जेल जैसा बन जाए, तो गैस से उतारकर छान लें.
  3. अब इस जेल में एक चम्‍मच एलोवेरा जेल मिला लें 
  4. अंत में, एक विटामिन ई की कैप्‍सूल को काटकर उसका ऑयल इस मिश्रण में डाल दें.
  5. अब आपका बोटॉक्स फेस मास्‍क तैयार है.


बोटॉक्स फेस मास्‍क चेहरे पर लगाना कैसे है?

  • सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें.
  • अब थोड़ी मात्रा में मास्क लेकर चेहरे पर लगाएं.
  • इसे 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें.
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.

बोटॉक्स फेस मास्‍क के फायदे

Advertisement

फ्लैक्‍स सीड में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं एलोवेरा स्किन को मॉइश्‍चराइज करता है और उसकी नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे  स्किन ज्यादा यंग और ग्लोइंग नजर आती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement