scorecardresearch
 

अनंत-राधिका के साथ साउथ इंडियन कैफे पहुंचे मुकेश अंबानी, ये है उनकी फेवरेट डिश

मुंबई के रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ अचानक नजर आए.

Advertisement
X
मुकेश अंबानी राधिका और अनंत के साथ साउथ इंडियन कैफे पहुंचे. (Photo: Instagram)
मुकेश अंबानी राधिका और अनंत के साथ साउथ इंडियन कैफे पहुंचे. (Photo: Instagram)

अंबानी फैमिली को आपने कई मौकों पर एक साथ देखा होगा. अब चाहे वो कोई ईवेंट हो या कोई करीबी की शादी, अंबानी फैमिली के लोगों को स्पॉट किया जाता है. हाल ही में मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और बहू राधिका मर्चेंट के साथ अचानक मुंबई के एक साउथ इंडियन कैफे पहुंच गए. देखते ही देखते उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. हालांकि यह एक नॉर्मल आउटिंग लग रही थी. कैफे में मौजूद एक शख्स ने उन्हें देखकर फोटो और वीडियो शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है. लोगों को अंबानी फैमिली की सिंपलिसिटी लोगों को काफी पसंद आ रही है. 

कौन से कैफे पहुंची थी अंबानी फैमिली

जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी अनंत-राधिका के साथ मुंबई में चर्चगेट इलाके के रामेश्वरम कैफे में पहुंचे थे. पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि इतने बड़े उद्योगपति का इतनी सादगी से कैफे में खाना खाना उन्हें और भी खास बनाता है.

साउथ इंडियन खाने के शौकीन

मुकेश अंबानी की फूड पसंद काफी सिंपल मानी जाती है. इंटरव्यू के दौरान वे बता चुके हैं कि उन्हें साउथ इंडियन और गुजराती खाना खास तौर पर पसंद है.

उनकी पसंदीदा डिश में इडली-सांभर सबसे ऊपर मानी जाती है. कहा जाता है कि रविवार के दिन इडली-सांभर खाना उनकी आदत का हिस्सा है. इसके अलावा गुजराती डिश पांकी भी उन्हें काफी पसंद है, जो चावल के आटे से बनती है और केले के पत्ते में स्टीम की जाती है.

Advertisement

मुंबई के इन कैफे से है खास लगाव

मुकेश अंबानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, मुंबई के मशहूर साउथ इंडियन और गुजराती रेस्तरां से खाना पसंद करते हैं. शहर के मैसूर कैफे और स्वाति स्नैक्स उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में शामिल हैं.

इन जगहों पर मिलने वाला पारंपरिक और हल्का खाना उन्हें काफी पसंद आता है. यही वजह है कि बिजनेस की व्यस्त जिंदगी के बीच भी वे समय निकालकर ऐसे खाने का आनंद लेते हैं.

सिंपल आउटफिट में पहुंची फैमिली

मुकेश अंबानी ने काले रंग की पैंट के साथ बेज रंग की स्वेट शर्ट पहनी थी. अनंत अंबानी ने नेवी ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लैक कलर की पैंट और शूज पहनी थी. वहीं राधिका ने व्हाइट कलर स्ट्रैपी फ्रॉक पहनी थी और उसके साथ पिंक शेड का स्टोल कैरी किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement