बड़े-बूढ़े कहते हैं ईंट-पत्थर तो सिर्फ ढांचा खड़ी करती हैं, पर उस ढांचे को घर बनाने का काम उसमें रहने वाले लोग और उनके सपने करते हैं. जवानी के दिनों से लोग अपना घर बनाने का सपना देखने लगते हैं. सभी का सपना होता है कि उनका एक अपना सुंदर सा आशियाना हो, जिसे वो अपने हिसाब से सजा सकें. ऐसे में आपका घर महज एक पता नहीं, बल्कि आपके उन सालों से देखे गए सपनों का कोलाज और सफलताओं का गवाह होता है. जैसे एक बच्चे का नामकरण उसकी पहचान तय करता है, वैसे ही आपके घर का नाम वहां की एनर्जी और वाइब्स तय करता है.
ऐसे में इन दिनों लोग अपने सपनों के आशियाने को नाम देना पसंद करते हैं और खूब नाम तलाशते भी हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो अपने घर के नामकरण के लिए नाम तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे 10 नाम बताने वाले हैं, जो वास्तु शास्त्र के हिसाब से बढ़िया हैं और पॉजिटिव एनर्जी खींचते हैं. तो चलिए, आपके आशियाने को एक ऐसी पहचान देते हैं जो न केवल सुनने में रॉयल हो, बल्कि आपके जीवन में सुख, शांति और वैभव भी लाए. ये नाम आपके घर को 'लकी' बना देंगे.
1. निर्वाणम्: इस लिस्ट में पहला नाम निर्वाणम् है. संस्कृत भाषा से लिया गया ये नाम शांति, सुकून और मन को आजाद महसूस कराने वाला है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुकून भरा माहौल रहे और आपको वहां रहने पर मानसिक शांति महसूस हो, तो ये नाम एकदम सही ऑप्शन है.
2. अमृतालय: आप अपने घर को अमृतालय नाम भी दे सकते हैं. इसका मतलब खुशियों, मधुरता और संतोष से भरा घर होता है. ये नाम घर में प्यार, पॉजिटिविटी की भावना को बढ़ाता है, जिससे परिवार में खुशी बनी रहती है.
3. स्नेहसदनम्: अगर आप अपने घर में प्यार और अपनापन बढ़ाना चाहते हैं, तो ये नाम आपके लिए परफेक्ट है. ये परिवार के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करता है.
4. अमरेशम्: अमरेशम् का मतलब है ताकत और सुरक्षा होता है. माना जाता है जिस घर को भी ये नाम दिया जाता है उसमें लोग सुरक्षित महसूस करते हैं और बुरी चीजें दूर रहते हैं.
5. सौरभम्: आप अपने घर को सौरभम् नाम भी दे सकते हैं. इसका मतलब खुशबू और ताजगी से भरा माहौल होता है. ये नाम घर को फ्रेश और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बनाने में मददगार होता है.
6. सत्यलोकम्: ये नाम सच्चाई और ईमानदारी को दिखाता है. ऐसे में जो लोग चाहते हैं कि उनका परिवार सच और सही रास्ते पर चले, उनके घर के लिए ये नाम अच्छा ऑप्शन है.
7. मंगलालय: आप अपने आशियाने को मंगलालय नाम भी दे सकते हैं. ये नाम शुभ और खुशकिस्मती का प्रतीक होता है. खासकर नए घर के लिए ये नाम अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये अच्छी शुरुआत का संकेत देता है.
8. सुकृतम्: इसका मतलब अच्छे काम और साफ दिल से सोचने वाला होता है. अगर आप अपने घर को ये नाम देते हैं तो ये घर में अच्छी और पॉजिटिव ऊर्जा लाने में मदद करता है.
9. शांतिवनम्: ये नाम ऐसे घर के लिए परफेक्ट है जहां शांति और सुकून हो. जो लोग शांत माहौल और प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं, उनके घर लिए ये नाम बिल्कुल सही है.
10. अन्नपूर्णा: आप अपने घर को अन्नपूर्णा नाम भी दे सकते हैं. ये मां अन्नपूर्णा के नाम से प्रेरित है, जिन्हें खाने और समृद्धि की देवी माना जाता है. माना जाता है कि इस नाम से घर में कभी खाने-पीने और खुशियों की कमी नहीं होती.