scorecardresearch
 

Kheera Ice Cube: गर्मियों में इस तरह करें खीरे के आइस क्यूब्स का इस्तेमाल, बेजान चेहरे पर भी आ जाएगी जान!

Kheera Ice Cube for Glowing Skin: क्या आप जानते हैं कि खीरा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आज हम आपको बताएंगे कि घर पर खीरे के आइस क्यूब्स कैसे बनाएं जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
X
खीरे के आइस क्यूब्स से चेहरा चमकेगा हीरे जैसा (Photo- ITG)
खीरे के आइस क्यूब्स से चेहरा चमकेगा हीरे जैसा (Photo- ITG)

गर्मी के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा जल्दी डल और थका हुआ नजर आने लगता है. अच्छी बात यह है कि किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप आसानी से अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं. खीरा भी उन्हीं में से एक है. इसमें मौजूद पोषक तत्व और पानी की भरपूर मात्रा स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करती है.

यही वजह है कि खीरे का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपनी स्किन को ठंडक, नमी और नेचुरल ग्लो देना चाहते हैं तो खीरे के आइस क्यूब्स एक आसान और असरदार उपाय हो सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि घर पर खीरे के आइस क्यूब्स कैसे बनाने और उन्हें लगाने का सही तरीका क्या है.

खीरे के आइस क्यूब्स कैसे बनाएं?
खीरे के आइस क्यूब्स बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक ताजा खीरा लें और उसे अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर लगी गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद खीरे को काटकर मिक्सी में पीस लें और उसका रस निकाल लें. अब इस रस में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं. अब तैयार मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में कुछ घंटों के लिए जमने के लिए रख दें. जब क्यूब्स तैयार हो जाएं तो रोजाना फेस वॉश करने के बाद इन्हें हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं.

Advertisement

खीरे के आइस क्यूब्स के फायदे
खीरे के आइस क्यूब्स का रेगुलर इस्तेमाल करने से चेहरे को ठंडक मीलती है और स्किन हाइड्रेट रहती है, जिससे चेहरा ताजा और खिला-खिला नजर आता है. अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स या दाग-धब्बे हैं तो इन क्यूब्स का इस्तेमाल धीरे-धीरे उन्हें कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही, यह स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाता है और उसे स्मूद बनाता है.

इन बातों का रखें ध्यान 
इन आइस क्यूब्स को आप 5-6 दिन तक फ्रिज में रखकर आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो खीरे से बने ये आइस क्यूब्स बिल्कुल सेफ होते हैं. लेकिन बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. 

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement