scorecardresearch
 

महंगी साड़ियों के लिए अब ड्राई क्लीनिंग का खर्चा बंद! घर पर इन 3 ट्रिक्स से चमकाएं अपनी सिल्क और बनारसी साड़ियां

अपनी महंगी सिल्क और बनारसी साड़ियों को अब आप घर पर ही साफ कर सकते हैं. आज हम आपको इन्हें घर पर साफ करने की कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं. ये ट्रिक्स फॉलो करके आपको इन्हें ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement
X
घर पर साड़ी धोते वक्त उसे रगड़ने की गलती कभी न करें. (Photo: ITG)
घर पर साड़ी धोते वक्त उसे रगड़ने की गलती कभी न करें. (Photo: ITG)

जब भी किसी शादी-पार्टी में जाने या फिर त्यौहार पर तैयार होने की बात आती है, तो महिलाएं अपनी अलमारी खोलकर उसमें से सिल्क  की या फिर भारी बनारसी साड़ी निकालती हैं. ये साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद होती हैं. वो इन साड़ियों को बहुत चाव से पहन तो लेती हैं, लेकिन अगर इन पर गलती से भी कोई दाग-धब्बा लग जाए तो आफत आ जाती है क्योंकि वो जल्दी से साफ नहीं हो पाते हैं.  

ऐसे में इनकी खूबसूरती बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को ड्राई क्लीनिंग का भारी-भरकम खर्च उठाना पड़ता है. कई बार आप इसी खर्च से बचने के लिए इन्हें बिना धोए ही अलमारी में बंद कर देते हैं, जिससे साड़ियों का कपड़ा खराब हो जाता है. अगर आपके पास भी बहुत सारी सिल्क और बनारसी साड़ियां हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ट्रिक्स और टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन कीमती साड़ियों को घर पर ही धो सकते हैं? आइए जानते हैं सिल्क और बनारसी साड़ियों को घर पर ही कैसे धोया जा सकता है.

1. दाग-धब्बों से ऐसे पाएं छुटकारा: अगर आपकी साड़ी पर किसी भी तरह का कोई दाग या धब्बा लगा है तो उसे भी आप आसानी से घर पर साफ कर सकते हैं. दाग वाली जगह पर नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें.

लेकिन साड़ी पर नींबू का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ी सावधानी रखें. डायरेक्ट स्पॉट पर लगाने से पहले नींबू को साड़ी के किसी कोने पर टेस्ट जरूर कर लें. अगर कपड़े का रंग या टेक्शचर खराब हो, तो इस तरीके का इस्तेमाल न करें.

2. सही डिटर्जेंट का चुनाव है जरूरी: महंगी-महंगी साड़ियों को कभी भी नॉर्मल वॉशिंग पाउडर से नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इनमें हार्ड केमिकल होते हैं, जो फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हमेशा बेबी शैम्पू या सिल्क के लिए आने वाले स्पेशल लिक्विड क्लीनर का ही इस्तेमाल करें.

साड़ी इस तरह से साफ करने के लिए एक टब में ठंडा पानी लें और उसमें क्लीनर मिलाएं. साड़ी को केवल 5 मिनट के लिए इसमें भिगोकर रखें और फिर बाहर निकाल लें.

3. धोने का सही तरीका: अगर आपकी साड़ी पर भारी कढ़ाई, जरी या सितारों का काम है, तो उसे धोते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

रगड़ें नहीं: साड़ी को न तो हाथों से रगड़ें और न ही उस पर ब्रश का इस्तेमाल करें. इससे धागे निकल सकते हैं. साड़ी को पानी में हल्के हाथों से ऊपर-नीचे करते हुए साफ करें.

Advertisement

सुखाने का तरीका: साफ पानी से खंगालने के बाद साड़ी को कभी भी सीधी धूप में न डालें. इसे हमेशा छाया में ही सुखाएं ताकि इसका रंग फीका न पड़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement