scorecardresearch
 

How to Remove Mosquito and Flies: न केमिकल और न मेहनत, घर में घुसे मक्खी-मच्छर भागेंगे दूर, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

How to Remove Mosquito and Flies: अगर आप भी मक्खियों और मच्छरों से परेशान हैं तो यहां हम आपको इनसे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं. इन ट्रिक्स ना केवल आपके पैसे की बचत होगी बल्कि आप आसानी से मक्खी और मच्छरों को घर से दूर रख सकते हैं.

Advertisement
X
मच्छर दूर भगाने के तरीके (Photo: ITG)
मच्छर दूर भगाने के तरीके (Photo: ITG)

How to Remove Mosquito and Flies: गर्मियों के मौसम में घर के अंदर मक्खी और मच्छरों का आना बहुत ही सामान्य है जिससे हर कोई परेशान रहता है. मच्छर घर में घुसकर ना केवल आपको काटते हैं बल्कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी पैदा करते हैं.

वहीं, गर्मी में मक्खियों का आना भी कोई नई बात नहीं है. मक्खी न केवल चिड़चिड़ाहट पैदा करती हैं बल्कि ये खाने-पीने की चीजों को दूषित कर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाती हैं. अक्सर लोग इनसे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले जहरीले स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं जो बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

मक्खी-मच्छर को भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके 

अगर आप भी मक्खी-मच्छरों के आतंक से परेशान हैं और बिना किसी केमिकल के इन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं तो यहां बताए कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि इन्हें रोज आजमाने में कोई एक्स्ट्रा मेहनत भी नहीं लगती.

नींबू और लौंग का जादू: एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उसमें 10-12 लौंग खोंस दें. इसे घर के कोनों या डाइनिंग टेबल के पास रखें. इसकी गंध से मक्खियां और मच्छर तुरंत भाग जाते हैं.

Advertisement

कपूर का धुआं: शाम के समय घर में कपूर जलाकर खिड़की-दरवाजे 5-10 मिनट के लिए बंद कर दें. कपूर की महक मच्छरों के लिए दमघोंटू होती है और वे घर से बाहर निकल जाते हैं.

पुदीने का तेल: एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं. इसे पर्दे और दरवाजों के पास स्प्रे करें. इसकी ताजगी भरी खुशबू इंसानों को पसंद आती है, लेकिन कीड़े-मकोड़ों को दूर रखती है.

कॉफी पाउडर: जहां मक्खियां ज्यादा आती हों, वहां थोड़ा जला हुआ कॉफी पाउडर रख दें. इसकी तेज महक मक्खियों को भगाने का सबसे आसान तरीका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement