How to Get rid of cockroaches: किचन के फर्श और काउंटर पर इधर-उधर भागते कॉकरोच देखने से ही रोंगटे खड़े कर देता है. ये कीड़े न सिर्फ देखने में गंदे लगते हैं बल्कि अपने साथ हानिकारक बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाने वाली गंदगी भी साथ में लाते हैं जो आपकी हेल्थ और घर की स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं. बहुत से लोग बाजार के महंगे स्प्रे और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये कीड़े वापस लौट आते हैं. कॉकरोच को घर से दूर रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है उनके छिपने के ठिकानों और खाने के सोर्स को खत्म करना. हालांकि इनसे छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है लेकिन सही तरीके आप इन्हें हमेशा के लिए भगा सकते हैं. तो आइए कॉकरोच भगाने के तरीके देख लीजिए.
आरएसी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, कॉकरोच को पनपने के लिए नमी और अंधेरी जगहों की जरूरत होती है इसलिए घर के पाइपों में लीकेज और सिंक के नीचे की नमी उन्हें अट्रैक्ट करती है. अगर आप अपने घर की नालियों को रात में ढक कर रखें और दीवारों की दरारों को सीमेंट या पुट्टी से भर दें. ऐसा करने से कॉकरोच आने के रास्ते बंद हो जाएंगे. सूखी और साफ जगह पर कॉकरोच टिकना पसंद नहीं करते.
न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ की सलाह है कि किचन काउंटर पर पड़े खाने के दाने और जूठे बर्तन कॉकरोच के लिए किसी दावत से कम नहीं हैं. इसके साथ ही खाना हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखें और कचरे के डिब्बे को रोजाना खाली करें. कॉकरोच गंदी जगहों से होकर ही घर में एंट्री करते हैं इसलिए फर्श पर पोछा लगाते समय कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें.
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के एक्सपर्ट्स (Ipm.ucanr.edu) का कहना है कि अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो बोरिक एसिड और चीनी का मिश्रण एक रामबाण इलाज है. दरअसल, बोरिक एसिड कॉकरोच के बाहरी त्वचा को सुखाने लगता है जिससे वो खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा बेकिंग सोडा और चीनी का घोल भी इनके खात्मे के लिए उपयोग किया जा सकता है. इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं.
कॉकरोच को दूर रखने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें घर में कुछ भी खाने को न मिले. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC.gov) के अनुसार, पालतू जानवरों के खाने के कटोरे को रात में खुला न छोड़ें. किचन की शेल्फ और ओवन के पीछे जमी चिकनाई को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें. जब उन्हें भोजन और पानी नहीं मिलेगा, तो वे खुद-ब-खुद आपके घर से दूसरे ठिकानों की तलाश में बाहर निकल जाएंगे.