scorecardresearch
 

How to make idli at home: ना पिचकेंगी और ना होंगी टाइट, इस ट्रिक से घर पर बनाएं रुई जैसी फूली-फूली इडली

इडली दक्षिण भारतीय व्यंजनों की सबसे पसंदीदा डिश है लेकिन इसे घर पर एकदम रेस्टोरेंट जैसा बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. कभी इडली सख्त हो जाती है तो कभी ठंडी होने के बाद पिचकने लगती है. अगर आप भी सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट इडली (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट इडली (Photo: ITG)

दक्षिण भारतीय भोजन में इडली को हर कोई पसंद करता है. यह खाने में स्वादिष्ट होती है और पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है लेकिन अक्सर लोग इसे घर में बनाने में हिचकते हैं क्योंकि उनसे बाजार जैसी परफेक्ट और फूली-फूली इडली नहीं बन पाती है. एक परफेक्ट इडली वही है जो छूने में रुई जैसी मुलायम और खाने में बेहद हल्की हो.

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी इडली या तो बीच से कच्ची रह जाती है या फिर इडली स्टैंड से निकालते ही बैठ जाती है. असल में, परफेक्ट इडली का खेल चावल-दाल के सही अनुपात और बैटर के फर्मेंटेशन (खमीर उठाने) पर टिका होता है. आइए जानते हैं वो खास ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर आप हर बार एकदम सफेद और स्पंजी इडली बना सकते हैं.

इडली के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

चावल

दाल

मेथी दाना

सूजी

नमक

दाल भिगोते समय एक छोटा चम्मच मेथी दाना जरूर डालें. यह इडली को सॉफ्ट बनाने और खमीर उठाने में मदद करता है.

बनाने का तरीका
3 कप इडली चावल (उकड़ा चावल) के साथ हमेशा 1 कप बिना छिलके वाली उड़द दाल का इस्तेमाल करें.

दाल भिगोते समय उसमें 1 छोटा चम्मच मेथी दाना जरूर डालें. यह फर्मेंटेशन में मदद करता है और इडली को जालीदार बनाता है.

Advertisement

दाल को एकदम बारीक और फ्लफी होने तक पीसें, जबकि चावल को हल्का दरदरा (सूजी जैसा) रखें.

बैटर को कम से कम 8-10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रखें. बैटर में नमक हमेशा फर्मेंटेशन के बाद, इडली बनाने से ठीक पहले डालें.

इडली को हमेशा मध्यम-तेज आंच पर केवल 10-12 मिनट ही पकाएं. ज्यादा पकाने से इडली टाइट हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement