scorecardresearch
 

How to make moong dal ladoo: बहुत खा लिया मूंग दाल हलवा, अब गर्मी में घर पर बनाएं मूंग दाल लड्डू, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी खाएंगे मांग-मांगकर

अगर आप भी इस समर सीजन अपनी हेल्थ से समझौता किए बिना मीठा खाने की क्रेविंग्स को शांत करना चाहते हैं तो हेल्दी मूंग दाल लड्डू एक बेहतरीन और गिल्ट-फ्री ऑप्शन है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न तो सफेद चीनी की जरूरत है और न ही किसी चाशनी के तामझाम की.

Advertisement
X
मूंग दाल के लड्डू (Photo: ITG)
मूंग दाल के लड्डू (Photo: ITG)

गर्मियों के मौसम में अक्सर दोपहर के खाने या डिनर के बाद कुछ मीठा खाने की तेज इच्छा होने लगती है. लेकिन चिलचिलाती गर्मी में बाजार की मावे वाली हैवी मिठाइयां या रिफाइंड चीनी से बनी चीजें खाने से शरीर में भारीपन, सुस्ती और पेट में जलन होने लगती है. ऐसे में आपको घर पर मूंग दाल के लड्डू जरूर बनाने चाहिए. गर्मियों के लिहाज से मूंग दाल के ये लड्डू सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं. मूंग की दाल की तासीर अन्य दालों की तुलना में हल्की और पाचक होती है जो गर्मी के दिनों में डाइजेशन को दुरुस्त रखती है.

इस लड्डू को खाने के हैं फायदे ही फायदे

इन लडड्डुओं में चीनी की जगह कुदरती मिठास के लिए धागे वाली मिश्री या गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है जो पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं और एसिडिटी नहीं होने देते. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये लड्डू गर्मियों में होने वाली थकावट और कमजोरी को मिनटों में दूर कर शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. तो इस समर सीजन, अनहेल्दी मीठे को कहें बाय-बाय और घर पर आसानी से बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर ये लाइट मूंग दाल लड्डू.

हेल्दी मूंग दाल लड्डू रेसिपी 
धुली मूंग दाल: 1 कप

धागे वाली मिश्री पाउडर या देसी खांड: 3/4 कप (स्वादानुसार)

गाय का शुद्ध घी: 4 से 5 चम्मच (दाल भूनने और बांधने के लिए)

Advertisement

इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

कटे हुए बादाम और पिस्ता: 2 चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

सबसे पहले मूंग दाल को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उसकी धूल निकल जाए.

अब एक भारी तले की कड़ाही में बिना घी डाले मूंग दाल को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और उसमें से सोंधी खुशबू न आने लगे.

भुनी हुई दाल को एक प्लेट में निकाल कर पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर एकदम महीन पीस लें और पाउडर तैयार कर लें.

अब कड़ाही में 2 चम्मच घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई मूंग दाल का पाउडर डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए दोबारा भूनें.

गैस बंद कर दें और मिक्चर को हल्का गुनगुना होने दें. अब इसमें मिश्री पाउडर (या देसी खांड), इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.

ऊपर से 2 चम्मच गुनगुना घी और डालें और हाथों की मदद से दबाते हुए गोल-गोल लड्डू बांध लें. आपके बिना चीनी, बिना चाशनी वाले लाजवाब और हेल्दी मूंग दाल लड्डू तैयार हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके महीनों तक इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement