ऑफिस में 8 से 9 घंटे लगातार काम करते हुए लोग काफी थक जाते हैं और ऐसे में एक चाय उनकी थकान को कम करने में बहुत काम आती है. मगर मॉर्डन वर्ल्ड में अब अधिकतर ऑफिस में मशीन वाली चाय ही मिलती है और मशीन की चाय में वो टेस्ट नहीं मिलता है जो टपरी की चाय में होता है. इस वजह से लोग कई बार लोगों को ऑफिस से काफी दूर जाना पड़ता है और काम के प्रेशर की वजह से कई बार लोग बाहर नहीं निकल पाते हैं.
काम के बीच में एक कप गरमागरम अदरक वाली चाय सारी थकावट एक बार में ही दूर कर देती है, जिससे चाय पीने का मजा ही डबल हो जाता है. लेकिन अक्सर दिक्कत ये होती है कि घर जैसी स्वादिष्ट चाय ऑफिस की मशीन से कैसे बनाई जाए. अगर आपके ऑफिस में टी या कॉफी वेंडिंग मशीन है, तो आप एक छोटी सी ट्रिक से उसमें भी अदरक वाली चाय का मजा ले सकते हैं. बस आपको इस आसान तरीके को ट्राई करना होगा.
अदरक वाली चाय पीने से क्या होता है?
सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि अदरक वाली चाय के कुछ फायदे भी होते हैं. ये गले को राहत देती है, सर्दी-जुकाम से बचाती है और थकान दूर करने में मदद करती है. ऑफिस के लंबे घंटों में ये एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर का काम भी करती है.
ऑफिस मशीन में अदरक वाली चाय कैसे बनाएं?
अगर आपके पास वेंडिंग मशीन है, तो यह आसान तरीका आप अपनाएं, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं होगा.
ताजा अदरक की जगह पाउडर का करें इस्तेमाल
आप सूखे अदरक का पाउडर (सोंठ) भी बनाकर रख सकते हैं, बस जब आप चाय बनाएं तो उसे एक चम्मच अपने कप में मिला दें.
हालांकि चाय में पाउडर या अदरक मिलाते समय साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें. ऑफिस में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है.