scorecardresearch
 

How To Fix Cotton Clothes Color: कॉटन के कपड़ों का रंग बार-बार धुलने से हो जाता है फीका? धोबी की इस 'सीक्रेट' ट्रिक से कभी नहीं निकलेगा कलर!

How To Fix Cotton Clothes Color: गर्मियों में कॉटन के कपड़ों, सूट और बेडशीट का रंग छूटने से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको धोबी की वो खास ट्रिक बताएंगे जिससे सिर्फ फिटकरी और नमक के इस्तेमाल से कपड़ों का रंग हमेशा के लिए लॉक हो जाता है.

Advertisement
X
कॉटन के कपड़ों का कलर निकलने से बचाने के लिए नमक में सफेद सिरका मिलाने की जरूरत पड़ती है. (Photo: ITG)
कॉटन के कपड़ों का कलर निकलने से बचाने के लिए नमक में सफेद सिरका मिलाने की जरूरत पड़ती है. (Photo: ITG)

How To Fix Cotton Clothes Color:  गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग कॉटन के कपड़े पहनते हैं. कॉटन के कपड़े ना केवल हल्के होते हैं, बल्कि इनमें हवा पास होती रहती है. कॉटन के सूट, साड़ियां और बेडशीट आंखों को जितनी ठंडक देते हैं, उतना ही इन्हें पहनना आरामदायक लगता है. गर्मियों में कॉटन के कपड़े आराम तो देते हैं, लेकिन इनके साथ एक बड़ी सिरदर्दी भी आती है. दरअसल, कॉटन के कपड़ों का रंग अक्सर छूटने लगता है. जब भी गहरे या चटक रंग के कॉटन के कपड़े धुलते हैं, तो पानी में उनका रंग छूटने लगता है. इसकी वजह से कुछ समय में कपड़े का रंग फीका पड़ने लगता है और उसके साथ धुलने वाले कपड़ों पर भी दाग लग जाता है. 

इस परेशानी से निपटने के लिए कई लोग पानी में नमक मिलाकर कपड़े भिगोने का तरीका अपनाते हैं, लेकिन ये नुस्खा हमेशा पूरी तरह काम नहीं करता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको धोबियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपके कॉटन के कपड़ों का रंग हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा और निकलेगा नहीं.

कलर लॉक करने के लिए क्या करें?
कॉटन के कपड़ों का रंग न निकलने उसके लिए आपको किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं होती है. रंग पक्का करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ती है. एक फिटकरी और दूसरा नमक. इन दोनों का कॉम्बिनेशन पहली ही बार में कपड़े के एक्स्ट्रा रंग को बाहर निकाल देता है और बाकी बचे रंग को फैब्रिक के साथ हमेशा के लिए फिक्स कर देता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
1. कॉटन के कपड़ों को सबसे पहले एक बाल्टी में साफ ठंडा पानी लें. अब फिटकरी को कूटकर उसका एक मुट्ठी दरदरा पाउडर बना लें और उसे पानी में डालें.

Advertisement

2. जितनी मात्रा में आपने फिटकरी का पाउडर लिया है, उससे दोगुनी मात्रा में नमक उस पानी में मिला दें. इसके बाद पानी को अच्छी तरह से चलाएं ताकि फिटकरी उसमें अच्छे से घुल जाए. 

3. अब जो भी कोटन के कपड़े नए या रंग छोड़ने वाले कपड़े हैं, उन्हें खोलकर इस पानी में डुबो दें. घबराएं नहीं, इस पानी में एक कपड़े का रंग दूसरे कपड़े पर नहीं चढ़ेगा. कपड़ों को लगभग 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. 

4. कपड़े भिगोने के दो घंटे बाद, उन्हें फिटकरी और नमक वाले पानी से एक-एक करके निचोड़कर बाहर निकाल लें. इसके बाद इन्हें साफ पानी में अच्छी तरह से खंगाल लें ताकि कपड़े में बची हुई फिटकरी और नमक का असर पूरी तरह निकल जाए.

इसके बाद आप देखेंगे कि जितना भी एक्स्ट्रा कच्चा रंग था, वो पानी में निकल चुका है और अब आपके कपड़ों का ओरिजिनल रंग पूरी तरह लॉक हो चुका है. इसके बाद ये कपड़े कभी रंग नहीं छोड़ेंगे.

टिप: ध्यान रखें फिटकरी और नमक के पानी में रहने के कारण कई बार कॉटन के कपड़े थोड़े कड़े हो जाते हैं. इसे ठीक करने के लिए, सादे पानी में धोने के बाद एक बाल्टी पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और कपड़ों को आधे घंटे के लिए उसमें छोड़ दें. इससे आपके कपड़े वापस बिल्कुल सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement