scorecardresearch
 

Water Tank Cleaning: पानी की टंकी बस 2 मिनट में खुद से हो जाएगी साफ, बस लगवाते समय करें ये काम

Water Tank Cleaning: छत पर रखी पानी की टंकी को खाली करना और रगड़-रगड़कर साफ करना सबसे झंझटभरा काम लगता है. इस सिरदर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कोनिकल बॉटम वॉटर टैंक का नया ऑप्शन आ गया है. इसके खास कोन जैसे डिजाइन के कारण ये टंकी मिट्टी, कीचड़ और काई को एक जगह इकट्ठा कर देती है, जिसे सिर्फ एक वाल्व खोलकर बाहर निकाला जा सकता है.

Advertisement
X
कोनिकल शेप की टंकी में गंदगी के कण अपने आप नीचे की ओर फिसल जाते हैं. (Photo: ITG)
कोनिकल शेप की टंकी में गंदगी के कण अपने आप नीचे की ओर फिसल जाते हैं. (Photo: ITG)

Water Tank Cleaning: घर के फर्श से लेकर उसमें लगे पंखों तक की सफाई का लोग पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है. पानी की टंकी की सफाई अक्सर लोग तब करते हैं, जब पानी से बदबू आने लगे, पानी में गंदगी आने लगे या उसके नीचे गंदगी दिखाई देने लगे. दरअसल, पानी की टंकी को साफ करना लोगों को बहुत ही झंझटभरा काम लगता है. इसे अच्छे से साफ करने में 3-4 घंटे का समय लगता है और तो और घर में पानी की स्पालई भी रोकनी पड़ती है. दरअसल, पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसे पूरा खाली किया जाता है. कई बार तो लोग बाहर से पानी की टंकी को साफ करने वाले लोगों को बुलाते हैं, जो इस काम के 1000-1500 रुपये तक ले जाते हैं. ऐसे में ये बहुत बड़ा सिरदर्द बन जाती है. 

लेकिन अगर टंकी का डिजाइन ही ऐसा हो, जिसमें मिट्टी, कीचड़ और काई जमा होने की गुंजाइश काफी कम हो जाए, तो सफाई का झंझट भी कम हो सकता है. जी हां, आज हम आपको ऐसी पानी की टंकी के बारे में बताने वाले हैं, जो खुद-ब-खुद साफ हो जाती है. इसमें ना तो आपको पानी की टंकी के अंदर घुसना होगा और ना ही बहुत मेहनत करनी होगी. चलिए जानते हैं कौन सी है वो टंकी.

सफाई का झंझट कम करना चाहते हैं तो चुनें कोनिकल डिजाइन वाली टंकी 
आजकल कोनिकल बॉटम वॉटर टैंक तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ये टंकियां नॉर्मल पानी की टंकियों से बहुत अलग होती हैं. नॉर्मल पानी की टंकी का तल सपाट (फ्लैट) होता है, जबकि कोनिकल बॉटम टंकी का निचला हिस्सा कोन जैसा होता है. इस डिजाइन की वजह से पानी के साथ आई मिट्टी, रेत और दूसरे कण नीचे की तरफ फिसलकर एक जगह जमा हो जाते हैं. नीचे लगे फ्लश वाल्व को खोलते ही ये गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है.
 
बिना रगड़-रगड़कर साफ किए निकल जाएगी गंदगी
आपके घर की छतों पर रखी पानी की टंकियों का निचला हिस्सा फ्लैट होता है, जिसकी वजह से इसमें गंदगी नीचे चिपककर जमा हो जाती है. ऐसे में इसको साफ करने के लिए कई बार टंकी के अंदर उतरकर रगड़ना पड़ता है. लेकिन कोनिकल डिजाइन में ढलान होने के कारण गंदगी अपने आप नीचे आ जाती है. ऐसे में फ्लश वाल्व खोलकर टंकी को काफी आसानी से साफ किया जा सकता है.

Advertisement

टंकी में नहीं बचेगा गंदा और रुका हुआ पानी
फ्लैट बॉटम वाली टंकियों में अक्सर नीचे थोड़ा-बहुत पानी हमेशा बच जाता है. यही रुका हुआ पानी समय के साथ काई, बैक्टीरिया और बदबू की वजह बन सकता है. वहीं कोनिकल बॉटम टंकी लगभग पूरा पानी खाली कर देती है, जिससे तली पर पानी जमा नहीं रहता.

नलों तक पहुंचेगा ज्यादा साफ पानी
जब टंकी में मैल और कीचड़ कम जमा होगी, तो घर के नलों में पानी भी ज्यादा साफ रहेगा. इससे पानी को साफ बनाए रखने में मदद मिल सकती है और टंकी की सफाई बार-बार करने की जरूरत भी कम पड़ सकती है.

किन घरों के लिए है अच्छा ऑप्शन?
अगर आपके इलाके में पानी के साथ रेत या मिट्टी ज्यादा आती है, बोरवेल का पानी इस्तेमाल होता है या आप बार-बार टंकी साफ करने से बचना चाहते हैं, तो कोनिकल बॉटम वॉटर टंकी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.  

कोनिकल बॉटम टंकी सफाई को आसान बना सकती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि टंकी को कभी साफ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. पानी की गुणवत्ता और इस्तेमाल के हिसाब से समय-समय पर टंकी को चेक करना और सफाई करना अब भी जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement