scorecardresearch
 

How to clean Kitchen: न महंगा क्लीनर, न घंटों की मेहनत, इस चीज से किचन को चमकाएं

अक्सर घरों में किचन की स्लिप, सिंक और पास की अलमीरा पर तेल, चिकनाई और गंदगी चिपक जाती है जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आपका किचन नया जैसा चमकना लगेगा.

Advertisement
X
किचन को कैसे नया जैसा बनाएं (Photo: ITG)
किचन को कैसे नया जैसा बनाएं (Photo: ITG)

किचन में खाना बनाते समय तेल के छींटे और धुएं से स्लैब (स्लिप), टाइल्स और कैबिनेट का चिपचिपा होना एक आम समस्या है. अगर इसे समय पर साफ न किया जाए तो यह गंदगी सख्त जिद्दी दागों में बदल जाती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू लेकिन असरदार तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी किचन को बिना ज्यादा मेहनत के शीशे की तरह चमका सकते हैं.

किचन की चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू तरीके
1. सिरका और पानी का घोल करेगा सफाई
सफेद सिरका बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं. इसे चिपचिपी जगह पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक साफ कपड़े से पोंछ लें. यह तेल की परत को तुरंत काट देता है.

2. बेकिंग सोडा का करें यूज
अगर गंदगी बहुत पुरानी और सख्त है तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे दागों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब पुराने टूथब्रश या स्पंज से रगड़ें. यह टाइल्स और स्लैब के कोनों में जमी काली गंदगी को आसानी से निकाल देता है.

3. गर्म पानी और डिश वॉश लिक्विड भी मददगार
एक बाल्टी में तेज गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें. इस गर्म घोल में कपड़ा भिगोकर स्लिप और कैबिनेट को साफ करें. गर्म पानी तेल को पिघला देता है और साबुन उसे पूरी तरह हटा देता है.

Advertisement

4. नींबू और नमक यूज करें
किचन स्लैब अगर मार्बल या ग्रेनाइट की है, तो नींबू के छिलके पर थोड़ा नमक छिड़क कर रगड़ें. इससे न सिर्फ गंदगी साफ होगी, बल्कि किचन में एक अच्छी खुशबू भी आएगी और कीटाणु भी मर जाएंगे.

5. अपनाएं ये टिप्स
खाना बनाने के तुरंत बाद स्लैब को गीले कपड़े से पोंछने की आदत डालें ताकि तेल जमने न पाए. सफाई के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें, यह गंदगी को बेहतर तरीके से सोखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement