scorecardresearch
 

Mixer Grinder Cleaning: मिक्सी के जार में जम गई है मसालों की गंदगी? इन 5 देसी जुगाड़ से मिनटों में चमकाएं

Mixer Grinder Cleaning: मिक्सर ग्राइंडर की सफाई करना झंझटभरा काम लगता है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए 5 देसी जुगाड़ लाए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मिक्सी का जार साफ कर सकते हैं. ये जुगाड़ मिनटों में जिद्दी दागों को साफ कर देंगे.

Advertisement
X
नींबू के छिलकों की मदद से आप मिक्सर ग्राइंडर साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)
नींबू के छिलकों की मदद से आप मिक्सर ग्राइंडर साफ कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Mixer Grinder Cleaning:  रसोई में काम करते वक्त मिक्सर ग्राइंडर हर समय इस्तेमाल किया जाता है. चाहे चटनी-मसाले पीसनी हों या फिर स्मूदी बनानी हो. ये वो मशीन है जो महिलाओं के घंटों में होने वाले कामों को मिनटों में निपटा देती है. अक्सर आप जल्दीबाजी में मिक्सर का इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन जब सफाई की बारी आती है, तो जार के ब्लेड्स में फंसे जिद्दी मसाले, जार की तली में जमी तेल की परत और लहसुन-प्याज की वो तीखी बदबू हमें पसीने छुड़ा देती है. 

कई बार तो ऐसा लगता है कि इसे साफ करना खाना बनाने से भी बड़ा काम है. अगर समय रहते इन दागों पर ध्यान न दिया जाए, तो न केवल मिक्सर की चमक फीकी पड़ जाती है, बल्कि इसकी मोटर पर भी असर पड़ता है और जार में कीटाणु पनपने का डर रहता है.अगर आपको भी मिक्सी के जार को साफ करना मुश्किल लगता है तो परेशान न हों. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जादुई देसी और स्मार्ट हैक्स लेकर आए हैं, अपनाकर आपका मिक्सर ग्राइंडर न सिर्फ नए जैसा चमचमाएगा, बल्कि उसकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाएगी.

1. डिटर्जेंट से करें झटपट सफाई: मिक्सर साफ करने का सबसे आसान और झटपट तरीका लिक्विड डिटर्जेंट है. लिक्विड डिटर्जेंट की मदद से मिक्सर साफ करने के लिए जार में थोड़ा पानी और 1–2 बूंद डिटर्जेंट डालें और 20–30 सेकंड के लिए मिक्सर चला दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे अंदर जमी तेल की परत और गंदगी आसानी से निकल जाती है.

Advertisement

2. बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी दाग: अगर मिक्सर के जार में हल्दी या मसालों के जिद्दी दाग रह गए हैं, तो बेकिंग सोडा बहुत काम आता है. बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं, इसे जार में डालकर कुछ सेकंड के लिए चला लें. जरूरत पड़े तो हल्का सा रगड़कर धो लें. इससे पुराने दाग भी साफ हो जाते हैं.

3. सिरके से करें डीप क्लीनिंग: सिरका एक नेचुरल क्लीनर होता है, जो बदबू और बैक्टीरिया दोनों को दूर करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाएं और इस मिश्रण को जार में डालकर मिक्सर चला दें. बाद में साफ पानी से धो लें. इससे जार अंदर से पूरी तरह साफ और फ्रेश हो जाता है.

4. नींबू के छिलके से हटाएं बदबू: मिक्सर में अक्सर प्याज और लहसुन की गंध रह जाती है. इसे दूर करने के लिए नींबू के छिलके बहुत असरदार होते हैं. जार में छिलकों को अच्छी तरह रगड़ें और 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे बदबू खत्म हो जाती है और ताजगी बनी रहती है.

5. रबिंग अल्कोहल से कीटाणु करें खत्म: अगर आप मिक्सर को पूरी तरह जर्म-फ्री करना चाहते हैं, तो रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करें. थोड़ा सा अल्कोहल पानी में मिलाकर जार और ब्लेड पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. ये तरीका बैक्टीरिया और बदबू दोनों को खत्म करने में मदद करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement