scorecardresearch
 

How To Clean Home Quickly: अचानक आ रहे हैं मेहमान? सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं घर को साफ और गेस्ट-रेडी

How To Clean Home Quickly: अगर अचानक मेहमान घर आने वाले हों और सफाई का समय कम हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस 15 मिनट क्लीनिंग रूटीन की मदद से आप किचन, लिविंग रूम और बाथरूम को झटपट साफ करके घर को गेस्ट-रेडी बना सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप घर की सफाई जल्दी करना चाहते हैं तो आपको टाइम सेट करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)
अगर आप घर की सफाई जल्दी करना चाहते हैं तो आपको टाइम सेट करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

How To Clean Home Quickly: क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि अचानक आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार या यूं कहें मेहमान का फोन आया हो कि 'हम बस 20 मिनट में पहुंच रहे हैं!' और आपकी नजर आपके पूरे घर में फैले सामान पर घूम गई हो? सोफे पर कपड़े, सिंक में बर्तन, टेबल पर बिखरा सामान…!  कभी ना कभी तो ऐसा सभी के साथ हुआ ही होगा. ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सभी टेंशन में आ जाते हैं कि अब अपने फैले घर को मेहमानों के आने से पहले कैसे साफ और ऑर्गेनाइज्ड करें.

लेकिन सच मानिए, ऐसे समय पर घबराने की नहीं, समझदारी दिखाने की जरूरत होती है. पूरे घर की गहरी सफाई करने की कोशिश छोड़िए. अगर आपके पास सिर्फ 15 मिनट भी हैं, तो आप अपने घर को इतना साफ और सुलझा बना सकते हैं कि मेहमानों को कुछ भी बिखरा हुआ न लगे.  बस सही जगह ध्यान देना है, फालतू चीजें समेटनी हैं और थोड़ी सी प्लानिंग के साथ तेजी से काम करना है. आइए जानते हैं कि कैसे आप मेहमानों के आने से पहले 15 मिनट में अपने घर को गेस्ट-रेडी बना सकते हैं.

1. सबसे पहले टाइम सेट करें और प्लान बनाएं
सफाई शुरू करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप 15 मिनट का टाइमर सेट कर लें. जब समय तय होता है तो हम ज्यादा फोकस होकर काम करते हैं और बेवजह इधर-उधर नहीं भटकते. अपने दिमाग में एक बात साफ रखें कि आपको डीप क्लीनिंग नहीं करनी है, सिर्फ दिखने वाली गंदगी हटानी है.

Advertisement

2. किचन की झटपट सफाई करें 5 मिनट में
अक्सर ऐसा होता है कि मेहमान किचन में कुछ रखने चले ही जाते हैं या फिर निकलते हुए झांक ही लेते हैं, इसलिए इसे थोड़ा ठीक करना जरूरी है. सबसे पहले सिंक में पड़े बर्तन इकट्ठा करके डिशवॉशर में डाल दें या एक तरफ जमा कर दें. किचन काउंटर, स्लैब और टेबल को गीले कपड़े से जल्दी से पोंछ लें. कूड़ेदान भरा हो तो तुरंत बाहर कर दें.

अगर आपके पास सफाई करने के लिए क्लीनर नहीं है तो पानी, सफेद सिरका और थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर जल्दी स्प्रे बना सकते हैं. इससे स्लैब पोंछने से वो साफ लगेगी.

3. लिविंग रूम
किचन साफ करने के बाद आपका अगला स्टेप लिविंग रूम साफ करना होता है. मेहमान सबसे ज्यादा समय लिविंग रूम में बिताते हैं. इसलिए यहां थोड़ी मेहनत करनी चाहिए. सोफे पर पड़े कपड़े या बिखरा सामान तुरंत समेट लें. कुशन ठीक से लगा दें और कंबल फोल्ड कर दें. सेंटर टेबल साफ कर दें. अगर आपकी सेंटर टेबल पर मैगजीन, खिलौने या छोटी-मोटी चीजें रखीं हैं, तो उन्हें तुरंत टोकरी या दराज में रख दें.

4. बाथरूम को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
ये बात आपको अपने दिमाग में क्लियर रखनी है कि बाथरूम साफ करना जरूरी है. साफ बाथरूम घर की अच्छी छवि बनाता है. ऐसे में जल्दी से सिंक और नल को पोंछ लें. शीशे पर लगे पानी के निशान साफ कर दें. पुराना टॉवल हटाकर साफ टॉवल टांग दें. टॉयलेट सीट पर क्लीनर चला दें या टॉयलेट टैबलेट डाल दें. ये करने से आपका बाखरूम फ्रेश लगेगा.

Advertisement

5. फर्श और एंट्री एरिया पर एक नजर
पूरा घर झाड़ने की जरूरत नहीं है. सिर्फ उन्हीं जगहों पर ध्यान दें जिनपर मेहमानों की नजर तुरंत पड़ सकती है. जैसे मेन गेट के पास, लिविंग रूम या  डाइनिंग एरिया. इन जगहों पर जल्दी से झाड़ू या वैक्यूम चला दें. इससे घर तुरंत साफ-सुथरा लगने लगता है.

6. आखिरी 2 मिनट में ऐसे बनाएं घर को फ्रेश 
अगर थोड़ा समय बच जाए तो आप कुछ छोटे-छोटे काम कर सकते हैं, जिनसे आपका घर फ्रेश लगने लगेगा. जैसे खिड़की खोल दें ताकि ताजी हवा पास हो सके. हल्का सा रूम फ्रेशनर स्प्रे कर दें या डिफ्यूजर/कैंडल जला दें. लाइट्स ऑन करके कमरे को थोड़ा ब्राइट बना 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement