scorecardresearch
 

Homemade Collagen Drink: महंगे सप्लीमेंट्स का चक्कर छोड़ें! घर पर बनाएं नेचुरल कोलेजन ड्रिंक, स्किन होगी टाइट और बढ़ेगी चेहरे की चमक

Homemade Collagen Drink: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है, जिससे स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है. ऐसे में शरीर में कोलेजन की कमी को पूरा करना जरूरी हो जाता है. आज हम आपको एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकती है.

Advertisement
X
झुर्रियां और ढीली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं देसी कोलेजन ड्रिंक (Photo-ITG)
झुर्रियां और ढीली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं देसी कोलेजन ड्रिंक (Photo-ITG)

Homemade Collagen Drink: हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे और स्किन हमेशा ग्लोइंग नजर आए. लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, प्रदूषण और स्किन की सही देखभाल न करने की वजह से स्किन अपनी चमक खोने लगती है. साथ ही, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का बनना भी कम हो जाता है, जिससे झुर्रियां, रूखापन और स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है. 

कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है जो स्किन, बाल, नाखून और जोड़ों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर शरीर में इसका लेवल सही रहे तो स्किन ज्यादा टाइट और यंग दिखती है. ऐसे में डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करके कोलेजन को बढ़ाया जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाकर ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप ताजा संतरे का रस
1/2 कप स्ट्रॉबेरी
1/2 कप अनानास
1 चम्मच चिया सीड्स
1 चम्मच शहद
1 कप पानी या नारियल पानी

कोलेजन ड्रिंक घर पर बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धो लें और उसके डंठल हटा दें. फिर अनानास को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब एक ब्लेंडर लें और उसमें संतरे का रस, स्ट्रॉबेरी, अनानास, चिया सीड्स और शहद डाल दें. जरूरत के हिसाब से इसमें पानी या नारियल पानी भी मिला लें.
  3. अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण पूरी तरह स्मूद और एक जैसा न हो जाए.
  4. तैयार ड्रिंक को एक गिलास में निकाल लें. चाहें तो इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें और पी लें.

क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?
इस ड्रिंक में मौजूद संतरा और स्ट्रॉबेरी विटामिन C से भरपूर होते हैं जो शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करते हैं. अनानास डाइजेशन को बेहतर करता है और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करता है. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो स्किन को हेल्दी रखता है और सूजन कम करता है. वहीं शहद शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करता है और नारियल पानी हाइड्रेशन बनाए रखता है. अगर इसे रोजाना लिया जाए तो स्किन ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग नजर आ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement