scorecardresearch
 

Homemade Beetroot Lipstic: महंगी लिपस्टिक की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर चुकंदर से बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, होगी पैसों की बचत!

Homemade Beetroot Lipstick: अगर आप होंठों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाने चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको घर पर चुकंदर से नेचुरल और सेफ लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका बताएंगे. साथ ही यह भी जानेंगे कि इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और यह होंठों के लिए कैसे फायदेमंद है.

Advertisement
X
महंगी लिपस्टिक छोड़ें! चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, मिलेंगे कई फायदे (Photo- Getty Image)
महंगी लिपस्टिक छोड़ें! चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, मिलेंगे कई फायदे (Photo- Getty Image)

Homemade Beetroot Lipstic: महिलाओं का मेकअप लिपस्टिक के बिना अधूरा लगता है. लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक कलर शेड और तरह-तरह की लिपस्टिक आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर लिपस्टिक में केमिकल्स होते हैं. इसके कारण लंबे समय तक ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले पड़ने लगते हैं या फिर ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में आप चाहें तो घर पर नेचुरल और सेफ लिपस्टिक बना सकती हैं.

होममेड लिपस्टिक न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि होंठों को पोषण देकर उन्हें मुलायम और गुलाबी बनाने में भी मदद करती है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि घर पर लिपस्टिक बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

चुकंदर से लिपस्टिक बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

2-3 बड़े चम्मच चुकंदर का रस (ताजा निकाला हुआ)
1 बड़ा चम्मच मोम (बी-वैक्स) या वैसलीन
1 से 2 बूंदें विटामिन E ऑयल 
1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन

लिपस्टिक बनाएं कैसे?

  1. घर पर लिपस्टिक बनाने के लिए चुकंदर के रस को पैन में डालकर गैस पर 2-3 मिनट तक उबालें. 
  2. जब रस थोड़ा गाढ़ा और झागदार होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
  3. ठंडा होने के बाद इस रस को एक कांच के बाउल (कंटेनर) में निकाल लें. अब इसमें 1 चम्मच मोम और 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं.
  4. कटोरे को वैक्स पेपर से ढक दें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में छोड़ दें.
  5. अब इस गर्म मिश्रण में विटामिन E ऑयल की 2 बूंदें डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
  6. तैयार मिश्रण को एक छोटी लिपस्टिक डिब्बी या कंटेनर में भरें.
  7. इसे कम से कम 6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
  8. अब आपकी लिपस्टिक तैयार है, जिसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं.  
  9. इसके रोजाना उपयोग से आपके होंठ गुलाबी,  मुलायम और नेचुरली ग्लोइंग नजर आएंगे.
  10. चुकंदर से बना यह लिपस्टिक होंठों के लिए कैसे फायदेमंद है?

चुकंदर से बने होममेड लिपस्टिक के फायदे

Advertisement

चुकंदर से बनी होममेड लिपस्टिक होंठों के लिए काफी फायदेमंद होती है. चुकंदर होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग देने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होंठों को हेल्दी बनाए रखते हैं. वहीं, ग्लिसरीन, बी-वैक्स और विटामिन E ऑयल होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज कर सॉफ्ट बनाते हैं. यह लिपस्टिक केमिकल-फ्री होती है, जिससे होंठ काले या रूखे नहीं होते और रोजाना इस्तेमाल से होंठ नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आते हैं.

वैसे तो चुकंदर से बना यह लिपस्टिक काफी सेफ है फिर भी पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement