टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. वो 14 मार्च को वह अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे. कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी. नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे. हालांकि, विश्व कप के कारण शादी को स्थगित करना पड़ा था.
इस शादी की एक रस्म का वीडियो सामने आया है जिसमें सारी लाइमलाइट दुल्हन वंशिका लूटती दिख रही हैं. इस फंक्शन में वंशिका गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर कुलदीप के साथ आईं. बालों में ईयरचेन में वो बहुत सुंदर लग रही थीं.
दोनों की शादी की रस्में लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में शुक्रवार और शनिवार को होनी हैं. इस फंक्शन में क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल भी खूब डांस करते दिखाई दिए.
शुक्रवार को हुई कुलदीप वंशिका हल्दी की रस्म
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म मसूरी के मशहूर होटल में धूमधाम से आयोजित की जा रही है. हल्दी की रस्म शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई थी वंशिका और कुलदीप की सगाई के कार्यक्रम की तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वंशिका और कुलदीप की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है. कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधेंगे. शादी से जुड़े इवेंट 12 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड के मसूरी में शुरू हो गया है. कुलदीप अपनी शादी के जश्न में वंशिका संग थिरकते हुए नजर आए. वहीं उनकी शादी के इस जश्न में युजवेंद्र चहल ने भी डांस किया. कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह और टी दिलीप पहुंच गए हैं. वही एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज के आने की भी उम्मीद है.