scorecardresearch
 

पार्लर जाना भूल जाएंगे! केले से बने इस फेस पैक से चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, जानें बनाने का तरीका

क्या आप जानते हैं कि केला सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं.

Advertisement
X
रसोई में रखी इन चीजों से बनाएं Banana Face Mask, झुर्रियों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा (Photo- Getty Image)
रसोई में रखी इन चीजों से बनाएं Banana Face Mask, झुर्रियों और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा (Photo- Getty Image)

अगर आप ड्राईनेस, डलनेस, डार्क स्पॉट्स या झुर्रियों जैसी स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं तो केला से बना फेस मास्क आपके लिए एक आसान और नेचुरल उपाय हो सकता है. यह स्किन को पोषण देने के साथ उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो केला से बना फेस मास्क आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

इस फेस मास्क की खास बात यह है कि इसमें किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. इसकी सारी चीजें आसानी से आपकी रसोई में मिल जाती हैं.

बनाना फेस मास्क के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 पका हुआ केला

1 छोटा चम्मच शहद

1 छोटा चम्मच नींबू का रस या दूध 

स्किन की जरूरत के हिसाब से क्या मिलाएं
अगर आपको झुर्रियों की समस्या है तो  1 छोटा चम्मच दही मिलाएं, डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं तो 1 छोटा चम्मच हल्दी या एलोवेरा जेल मिलाएं. वहीं, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाएं.

बनाना फेस मास्क कैसे बनाएं?
बनाना फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में केले को छीलकर अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें शहद और अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार बाकी चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए. अब चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लें. साफ उंगलियों या ब्रश की मदद से इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. इसे 15–20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से पोंछ लें. अंत में हल्का मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें. अच्छे रिजल्ट के लिए इस फेस मास्क को हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं. 

Advertisement

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement