Antiaging Egg Face Mask: उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसे चाहकर भी कोई रोक नहीं सकता. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की त्वचा में ढीलापन आने लगता है और स्किन पर एजिंग के निशान जैसे कि फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते स्किन की सही देखभाल शुरू कर दी जाए तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
कई लोग स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय भी उतने ही फायदेमंद हो सकते हैं. ऐसा ही एक उपाय है अंडे से बना फेस मास्क. आज इस खबर में हम आपको एग मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इसे चेहरे पर सही तरीके से कैसे लगाया जा सकता है.
एग फेस मास्क बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
1 अंडे का सफेद भाग
1 छोटा चम्मच नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए)
1 छोटा चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)
एग फेस मास्क बनाएं कैसे?
एग फेस मास्क लगाने का सही तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
अच्छे रिजल्ट के लिए इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1–2 बार करें.
पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि यह पता चल सके कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.