किसी भी रिलेशन में किसी भी तरह का धोखा अक्सर लोगों को अंदर तक से तोड़ देता है. फिर उससे उबरने में कई लोगों को महीने और साल तक लग जाते हैं. लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने साथ हुए धोखे को ताकत की तरह इस्तेमाल करते हैं और फिर कुछ ऐसा कर दिखाते हैं कि लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं थकते. एक फिटनेस इंफ्लूएंसर ने भी ऐसा ही किया. दरअसल, इस इंफ्लूएंसर का नाम शेरोन रोड्रिग्स है जिन्होंने अपनी जर्नी बताते हुए कहा है कि उन्हें प्यार में धोखा मिला था जिसके बाद उन्होंने वजन कम किया है.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
कभी बढ़ते वजन से परेशान रहने वाली इस महिला ने किसी महंगे जिम या क्रैश डाइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर के बने साधारण खाने से ही अपना 39 किलो वजन कम कर दिखाया. तो आइए उनकी इस मोटिवेशनल फिटनेस जर्नी को जानते हैं.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
वेट लॉस का 'गोल्डन रूल'
फिटनेस और हेल्थ इंफ्लूएंसर शेरोन ने बताया कि उन्होंने अपनी जर्नी में सबसे अधिक जोर सादा सिंपल तरीके पर दिया. वेट लॉस के लिए उन्होंने सिर्फ 5 बेसिक चीजों पर ध्यान दिया.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
सुबह की शुरुआत (Morning Routine)
शेरोन अपने दिन की शुरुआत काफी लाइट करती हैं और वो सबसे पहले रूटीन में सप्लीमेंट्स और ड्रिंक्स को खास जगह देती हैं.
सुबह सबसे पहले शेरोन हर्बल टी (शहद, नींबू, अदरक, दालचीनी और गर्म पानी) लेती हैं. वर्कआउट से पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक लेती हैं और वर्कआउट के बाद 1 व्हे प्रोटीन शेक पीती हैं जिससे उन्होंने करीब 24-25 ग्राम प्रोटीन मिलता है. दिन भर में बिना चीनी वाली 2 कॉफी भी लेती हैं.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
ब्रेकफास्ट (दोपहर 12 बजे तक)
शेरोने ने बताया था कि वो इंटरमिटेंट फास्टिंग करती थीं और अपने दिन की पहली मील दोपहर 12 बजे तक लेती थीं. उनका पसंदीदा नाश्ता 'ओवरनाइट प्रोटीन ओट्स' है जिसे वो सुबह खाती थीं.
इसमें वो 40 ग्राम ओट्स, 150 ग्राम हाई-प्रोटीन योगर्ट और 80 ग्राम ब्लूबेरी मिलाती थीं. इसमें चिया और फ्लैक्स सीड्स भी होते हैं. यह करीब 350 कैलोरी का मील है जो 4-5 घंटे तक पेट भरा रखती है.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
डिनर (शाम 6 बजे तक)
जल्दी डिनर करना उनकी वेट लॉस जर्नी का सबसे अहम हिस्सा रहा. वो शाम 6 बजे तक अपना आखिरी मील खा लेती हैं जिसमें वो हाई-प्रोटीन चिकन सलाद लेती थीं. इसमें 200-220 ग्राम ग्रिल्ड चिकन ब्रेस्ट, मिक्स सलाद लीव्स, खीरा, टमाटर और आधा एवोकैडो शामिल होता है. इस मील से उन्हें 65-70 ग्राम तक भरपूर प्रोटीन मिलता है.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
मीठे से कोई समझौता नहीं किया
अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में मीठा छोड़ देते हैं लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया. वो 'स्मार्ट स्वीट्स' खाती थीं. वो प्रोटीन बार या होममेड प्रोटीन ब्राउनी खाती थीं. इसकी 1 सर्विंग से उन्हें 180-220 कैलोरी मिलती है और 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)
प्रोटीन है 'गेम चेंजर'
शेरोन की पूरी डाइट का सबसे बड़ा आधार 'प्रोटीन' है. चाहे वो चिकन हो, योगर्ट हो या प्रोटीन पाउडर, उन्होंने हर मील में प्रोटीन लिया. प्रोटीन न केवल मसल्स को मेंटेन करता है बल्कि भूख कंट्रोल भी करता है जिससे आप अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं.
(Photo: Instagram/sharonrodriguesx)