भारतीयों की सुबह हो या शाम चाय के बिना अधूरी लगती है. ज्यादातर लोग सुबह‑शाम चाय पीने के शौकीन होते हैं. चाय पीने से उनकी थकान तो उतर जाती है, लेकिन इसमें मौजूद चीनी सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है. सभी जानते हैं ज्यादा चीनी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है. इसके साथ ही चीनी से वजन बढ़ने की समस्या भी देखने को मिलती है.
अगर आप भी इस चक्कर में अपनी पसंदीदा चाय पीने से बचते हैं, तो परेशान न हों. आप चीनी के बिना भी स्वाद‑दार और मीठी चाय बना सकते हैं. आजकल लोग नेचुरल स्वाद और हेल्दी ऑप्शंस की तरफ बढ़ रहे हैं और यही वजह है कि चीनी की जगह कुछ नेचुरल चीजें डालकर चाय को मीठा बनाने के तरीके ट्रेंड में हैं. चलिए जानते हैं क्या डालकर आप अपनी चाय को बिना चीनी डाले भी मीठा कर सकते हैं.
बिना चीनी के चाय मीठी करने के आसान तरीके
1. स्टीविया से पाएं ऐसी मिठास जो नहीं करेगी नुकसान: अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो स्टीविया ट्राई करें. ये एक पौधे से मिलने वाला नेचुरल स्वीटनर है, जो बहुत मीठा होता है लेकिन शुगर नहीं बढ़ाता. इसे पत्तों या पाउडर दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. कोकोनट शुगर का हल्का देसी स्वाद: नारियल नेचुरली स्वीट होता है. ऐसे में नारियल से बनी कोकोनट शुगर भी अच्छा ऑप्शन है. इसका स्वाद थोड़ा गुड़ जैसा होता है, जिससे चाय में अलग ही फ्लेवर आता है. आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
3. मोंक फ्रूट: आजकल सोशल मीडिया से लेकर मार्केट तक में मोंक फ्रूट भी काफी चर्चा में है. ये एक प्लांट बेस्ड स्वीटनर है, जो चीनी से ज्यादा मीठा होता है लेकिन शरीर पर उसका असर कम होता है. खासकर बाहर के देशों में इसका खूब इस्तेमाल होता है.
4. शहद: चाय को बिना चीनी के मीठा बनाने का सस्ता और हेल्दी तरीका शहद भी है. शहद किसी भी चीज को मीठा करने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. बस ध्यान रखें कि चाय थोड़ा ठंडी होने पर ही शहद मिलाएं. इससे उसकी गुणकारी चीजें बनी रहती हैं और चाय भी हल्की मीठी लगती है.
5. गुड़: अगर कुछ भी न हो तो गुड़ डालकर चाय बना सकते हैं. ये चीनी जितना प्रोसेस्ड नहीं होता और इसमें आयरन जैसे मिनरल भी मिलते हैं. हालांकि इसे भी सीमित मात्रा में ही लें.