Mango Dal Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हल्का और टेस्टी होने के साथ शरीर को भी ठंडक पहुंचाए. ऐसे में कच्चे आम से बनी दाल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. अरहर की दाल, कच्चे आम का खट्टापन और हल्के मसाले का स्वाद इस दाल के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. इसे आप आसानी से लंच या डिनर में चावल या रोटी के साथ बना सकते हैं. यह दाल खाने में जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है.
गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करती है. आज हम आपको घर पर आसानी से कच्चे आम की दाल बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप अरहर दाल
2 कच्चे आम
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 कप पानी
2 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च
1/4 छोटा चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार