scorecardresearch
 

Rajasthani Kadhi Recipe: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी ये राजस्थानी कढ़ी, बनाना है बेहद आसान

Rajasthani Kadhi Recipe: अगर आप रोज के खाने से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो राजस्थानी कढ़ी आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. आप हम आपको राजस्थानी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. यह कढ़ी आम कढ़ी से थोड़ी अलग होती है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है.

Advertisement
X
राजस्थानी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी (Photo- Adobe Stock)
राजस्थानी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी (Photo- Adobe Stock)

Rajasthani Kadhi Recipe: राजस्थान अपने कल्चर के साथ ही खान-पान के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां के कई व्यंजन लोगों को खूब पसंद आते हैं. इन्हीं में से एक है राजस्थानी स्टाइल की कढ़ी. दही, बेसन और कुछ मसालों से बनी यह कढ़ी खाने में काफी लाजवाब होती है और बनाने में भी आसान है.  मेथी दाने और हींग का तड़का इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. आज हम आपको राजस्थानी कढ़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे हों या बड़े, सभी को पसंद आएगा.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients) 

1 कप दही
1/4 कप बेसन
1/2 टी स्पून राई
1/2 टी स्पून मेथी दाना
1 चुटकी हींग
2 सूखी लाल मिर्च
1/4 छोटा चम्मच  हल्दी
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून अदरक पेस्ट
1 हरी मिर्च
2–3 टेबलस्पून हरा धनिया
जरूरत के अनुसार देसी घी
स्वादानुसार नमक


राजस्थानी कढ़ी बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही डालें और उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर मथनी से अच्छी तरह मथ लें, ताकि वह छाछ जैसा हो जाए. 
  2. अब इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि कोई गांठ न रहे. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और मिश्रण को अलग रख दें.
  3. अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. घी गर्म होने पर उसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर 10–15 सेकंड तक भूनें. फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर करीब 1 मिनट तक भूनें.
  4. इसके बाद तैयार दही-बेसन का मिश्रण कड़ाही में डालें और लगातार चलाते हुए 10–15 मिनट तक पकाएं. जब कढ़ी में उबाल आ जाए और वह अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें.
  5. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और रोटी या चावल के साथ गरमागरम परोसें. चाहें तो इसमें अलग से बने पकोड़े डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement