scorecardresearch
 

Kadhi Recipe: अब नहीं फटेगी कढ़ी! रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Kadhi Recipe: कढ़ी खाने में काफी टेस्टी लगती है लेकिन कई बार इसे बनाते समय यह फट जाता है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो कढ़ी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें. इससे आपकी कढ़ी टेस्टी और परफेक्ट बनेगी.

Advertisement
X
 टेस्टी और परफेक्ट कढ़ी कैसे बनाएं? (Photo-ITG)
टेस्टी और परफेक्ट कढ़ी कैसे बनाएं? (Photo-ITG)

Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में गरमा-गरम चावल के साथ दही से बनी कढ़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है. दही और बेसन से बनने वाली यह डिश स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, इसे बनाते समय उतनी ही सावधानी की जरूरत पड़ती है. कई बार कढ़ी बनाते समय दही फट जाता है या उसका स्वाद और टेक्सचर सही नहीं बन पाते. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट कढ़ी बना सकते हैं.

दही और बेसन का घोल सही से बनाएं
कढ़ी का स्वाद काफी हद तक उसके घोल पर निर्भर करता है. ऐसे में टेस्टी कढ़ी बनाने के लिए उसका घोल सही तरीके से तैयार करना बहुत जरूरी है. घोल बनाने के लिए एक बाउल में दही लें और उसमें बेसन डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. इसके बाद हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए पतला और स्मूद घोल तैयार कर लें.

धीमी आंच पर पकाएं
कढ़ी को हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर पकाना चाहिए. तेज आंच पर पकाने से दही फट सकता है. साथ ही कढ़ी को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं और उसकी कंसिस्टेंसी भी बनी रहे.

नमक डालने में न करें जल्दबाजी
अक्सर लोग शुरुआत में ही दही-बेसन के घोल में नमक डाल देते हैं, जिससे कढ़ी फटने लगती है. सही तरीका यह है कि नमक तब डालें जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और उबलने लगे. आखिर में नमक डालने से कढ़ी का टेक्सचर भी अच्छा रहता है और स्वाद भी बेहतर होता है.

Advertisement

कंसिस्टेंसी का रखें ध्यान
परफेक्ट कढ़ी न ज्यादा पतली होती है और न ही ज्यादा गाढ़ी. अगर कढ़ी ज्यादा पतली लगे तो उसे थोड़ी देर और पकाएं. वहीं अगर ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर दोबारा उबाल लें. इससे कढ़ी का स्वाद और टेक्सचर दोनों सही बने रहते हैं.

तड़का बढ़ाता है स्वाद
कढ़ी का असली स्वाद उसके तड़के में छिपा होता है. जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का कढ़ी को और टेस्टी बना देता है. चाहें तो इसमें लहसुन और प्याज भी डाल सकते हैं. ध्यान रखें, तड़का हमेशा आखिर में लगाएं, इससे खुशबू और स्वाद दोनों शानदार आते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement